फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kam hone lagi dhool

कम होने लगी धूल, आज बारिश के आसार  

Sat, 16 Jun 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
kam hone lagi dhool
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तीन दिन से आसमान में जमी धूल अब कम होने लगी है। वहीं तापमान फिर से 41 डिग्री के पास पहुंच गया। बढ़ती डस्ट के साथ मेरठ में पीएम 10 का लेवल भी मानक से ज्यादा पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 से 48 घंटे में वेस्ट यूपी में हल्की बारिश और आंधी आने के आसार जताए हैं। जिससे धूल खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन दिल्ली के साथ साथ मेरठ तक पहुंची पीली डस्ट से हाल बेहाल हो गया है। प्रदूषण के कारण आंखों में जलन हो रही है। लोग मास्क पहनकर घरों से निकल रहे हैं। शुक्रवार को दो दिन की अपेक्षा थोड़ा डस्ट का गुबार कम था,  लेकिन राहत अभी नहीं मिल रही है। दिन में लू के थपेड़ों और पीली डस्ट के बीच दिन का तापमान फिर से 41 डिग्री के पास पहुंच गया है। वहीं रात का तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 48 व न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान फिर से सामान्य से ऊपर पहुंच गया। अभी गर्मी का असर बना हुआ है, तेज हवा या बारिश के साथ ही गर्मी और इस डस्ट से राहत मिल सकती है। दो दिन में डस्ट के पूरी तरह से साफ होने के आसार हैं।
विज्ञापन


शहर में पीएम 10 का हाल
बेगमपुल            310 
बच्चा पार्क        280  
घंटाघर        290  
गढ़ रोड        266 
हापुड चौराहा        296 
केसरगंज            299  
टीपीनगर चौराहा        272  
बिजली बंबा चौराहा        289  
(माइक्रोन प्रति घन मीटर में)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed