फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kalyanak Mahotsav of Lord Kunthunath celebrated with devotion and gaiety

Meerut News: भक्ति और उल्लास के साथ मनाया कुंथुनाथ भगवान का कल्याणक महोत्सव

Sat, 18 Apr 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Kalyanak Mahotsav of Lord Kunthunath celebrated with devotion and gaiety
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। ऐतिहासिक तीर्थ नगरी के प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में जैन धर्म के 17वें तीर्थंकर भगवान कुंथुनाथ के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव को शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के भव्य अभिषेक और शांतिधारा से हुई। मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना करते हुए भगवान का अभिषेक किया। इस दौरान अमित जैन, रुचि जैन, शांतु जैन, अतुल जैन, अमित जैन, शुभम जैन, लोकेश जैन और अर्पित जैन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। संगीतमय पूजन हुआ, जिसमें भक्तों ने अष्टद्रव्यों के साथ अर्घ्य समर्पित कर भक्ति भाव प्रकट किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष जीवेंद्र जैन बताया कि मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान कुंथुनाथ ने सम्मेद शिखर से मोक्ष प्राप्त किया था। इस उपलक्ष्य में मंदिर के मुख्य जिनालय में विधिविधान के साथ निर्वाण लड्डू अर्पित किया गया। भजनों की मधुर प्रस्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। क्षेत्र के पदाधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि हस्तिनापुर वह पुण्यभूमि है, जहां शांतिनाथ, कुंथुनाथ और अरहनाथ जैसे तीर्थंकरों के कल्याणक संपन्न हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन सहित अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed