दौराला। शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर रामलीला मैदान में मटौर दौराला रंगमंच कमेटी के तत्वावधान में कैकेई कोपभवन, भरत को राजगद्दी, राम को वनवास के मंचन की कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
अध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि कलाकारों ने मंचन करते हुए दिखाया कि राजा दशरथ राम के राजतिलक की घोषणा कर देते हैं। अयोध्या में तैयारी होने लगती है लेकिन कैकेई की दासी मंथरा कैकेई के कान भर कर तीन वचन मांगने के लिए कहती है। कैकेई रूठ कर कोपभवन में चली जाती हैं। राजा दशरथ पहुंचते हैं तो कैकेई भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। संचालन रामलीला के संयोजक पुरुषोत्तम उपाध्याय ने किया। इस दौरान हरपाल चौहान, रजनीश, ललित, कालूराम, अतुल, दीपक, जितेंद्र, विनीत, जतिन गुप्ता, ओमप्रकाश, विपिन, अमित, अंकित, राकेश, ओमपाल आदि मौजूद रहे।