फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Those troubled by shortage of money, far less than the no-cache cache

पैसों की किल्लत से लोग परेशान, कहीं कम कैश तो कहीं नो कैश

Thu, 15 Dec 2016 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
Those troubled by shortage of money, far less than the no-cache cache
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कैश की किल्लत को लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे ही बैंकों में नो कैश के बोर्ड लगने शुरू हो गए। यह देख घंटों से लाइन में लगे लोग ठगे रह गए। वेतन और पेंशन न मिलने से नाराज लोगों ने कई जगहों पर हंगामा काटा। कहीं कैश था भी तो लंबी लाइनों के कारण लोगों को चार या छह हजार रुपये ही मिल सके।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार सुबह 7:00 बजे से ही बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। बैंकों में कैश कम था। बैंकों ने सुबह लाइन में लगे लोगों को टोकन देने के बाद बैंक बंद कर दिया। इसके बाद आए लोग बिना टोकन के ही रह गए। उन्होंने हंगामा किया। इसके बाद जिन बैंकों में कैश की व्यवस्था हो गई, उनमें लोगों को बाद में टोकन नंबर दिए गए।  
विज्ञापन


वहीं कचहरी स्थित सिंडिकेट बैंक में दोपहर 12:30 बजे कैश खत्म होने पर लोगों ने हंगामा किया। वेस्टर्न कचहरी रोड एसबीआई की भी यही स्थिति रही। मलियाना स्थित जिला सहकारी बैंक में भी कैश न मिलने से किसान लौट रहे थे। दिल्ली रोड यूनियन बैंक, सिंडिकेट बैंक मेट्रो प्लाजा, एसबीआई स्पोर्ट्स कांपलेक्स, यूनियन बैंक आरजीपीजी कालेज, पीएनबी बागपत रोड में भी लोगों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद चार से छह हजार रुपये तक ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक में हंगामा
सरधना क्षेत्र के नानू गांव के जिला सहकारी बैंक में कैश न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। बाद में मुख्यालय से कैश भेजा गया, लेकिन भीड़ और हंगामे की वजह से बैंक स्टाफ गाड़ी से कैश भी नहीं उतार सका। कैश कम था और मांग ज्यादा। ग्रामीणों को समझाकर शांत किया गया।


आज भी सुधार के आसार नहीं
बैंकों में आज भी हालात सुधरने के आसार नहीं है। बैंकों को डिमांड से 25 फीसदी कैश भी नहीं मिल पा रहा। एसबीआई को छोड़ दें तो लीड बैंक होने के बावजूद सिंडिकेट बैंक की हालत सबसे ज्यादा कमजोर है। पीएनबी ने किसी तरह मंगलवार को कैश की व्यवस्था की। लेकिन बाकी बैंकों में अभी भी कैश की जबरदस्त कमी है। एसबीआई के आरएम प्रथम मौ. आरिफ ने बताया कि एक दो दिन में स्थिति सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed