फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kadimi procession recovered from Tajia Imambarghah Asghar Hussain, and read Marcia

कत्ल असगर हो मेरा सर भी जुदा हो जाये

Sat, 22 Sep 2018 08:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 22 Sep 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
Kadimi procession recovered from Tajia Imambarghah Asghar Hussain, and read Marcia
अब्दुल्लापुर के हुसैनी चौक पर मुहर्रम के जुलूस में मातम करते सोगवार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के अब्दुलापुर में शिया सोगवारों ने आशूर के अमाल किए। मौलाना हामिद हुसैन ने जियारत आशूर पढ़ाई। कदीमी जुलूस ताजिया इमामबारगाह असगर हुसैन से बरामद हुआ। इसमें मुख्तार हुसैन और उनके हमनवा ने ये मरसिया पढ़ा- 

विज्ञापन


अब न कासिम मेरा बाकी है न अकबर बाकी 
न अलमदार सलामत है न लश्कर बाकी  
अब फकत सर मेरा बाकी है और असगर बाकी 
कत्ल असगर हो मेरा सर भी जुदा हो जाये 
इस अमानत से भी सबीर अदा हो जाए।

Kadimi procession recovered from Tajia Imambarghah Asghar Hussain, and read Marcia
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद ताजिये का जुलूस मोहल्ला बाजार मस्जिद इमामबारगाह से होता हुआ मोहल्ला गढ़ी चौक पहुंचा। जुमे की नमाज के बाद फिर जुलूस ए ताजिया बरामद हुआ। उधर, अजाखाना शाबिर महल से जुलजुनाह हजरत इमाम हुसैन और विभिन्न अजाखानों से ताजिये, अलम बरामद हुए। दोनों जुलूस हुसैन चौक पर पहुंचे। यहां मौलाना की तकरीर के बाद हजारों सोगवारो ने जंजीरों से मातम किया। मुहर्रम के बैनर, होर्डिंग, स्लोगन का एहतमाम नादिर अब्बास फैसल नकवी, मंसूर अली, साहिल अब्बास, शन्नी नकवी, शबाब ,अमजद, जुऐब, आमिर नकवी ने किया। जुलूस करबला में पहुंचकर संपन्न हुआ। ताजिये दफन किए गए। रात मे एक मजलिस इमामबाड़ा कोट में शामें गरिबा मे हुई। शरबत पे हजरत इमाम हुसैन और 72 शहीदों की नजर दिलाई गई। नायब अली एडवोकेट ने बताया कि मुहर्रम की 11 तारीख शनिवार को सोगवार महिलाएं और पुरुष करबला मे चिरांगा करेंगे। 12 तारीख को इमाम हुसैन और 72 शहीदों के सोयम की मजलिस होगी। मौलाना ने बताया कि दुनिया में जितनी भी दहशत गर्दी है वह सिर्फ हुकूमत हासिल करने के लिए है जिसका इस्लाम मजहब से कोई लेना देना नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed