फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kadam Public School won the CBSE Cluster 19 volleyball title.

Meerut News: कदम पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई क्लस्टर 19 वालीबाल खिताब जीता

Thu, 22 Oct 2026 06:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Kadam Public School won the CBSE Cluster 19 volleyball title.
सरूरपुर। विजेता टीम का स्वागत करते स्कूल प्रशासन। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। हरिद्वार के लक्सर स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर 19 अंडर-14 बालक वालीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें कदम पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का गौरव हासिल किया। यह प्रतियोगिता 18 से 21 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी।
फाइनल मुकाबले में कदम पब्लिक स्कूल ने एमएच पब्लिक स्कूल, बादलपुर नोएडा को 2-1 से हराया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कदम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए दमदार खेल के दम पर निर्णायक सेट में जीत दर्ज की। टीम की कप्तानी शिवम ने की थी। टीम में आदित्य, अंशु, अमोघ, देव गोलियां, अक्षत पुनिया, मोक्ष चौधरी, अपूर्व चौधरी, हर्षित सिरोही, कृष्ण ठाकुर, हर्षित और अनंत शामिल थे।
विज्ञापन

खिताबी जीत के बाद विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत हुआ। विद्यालय प्रबंधक संजीव चौधरी, प्रधानाचार्य पारुल चौधरी और उपप्रधानाचार्य नवजोत सिद्धू ने उन्हें सम्मानित किया। खिलाड़ियों को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रशिक्षक मोनू कुमार और गौरव कुमार ने टीम को तैयार करने में विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed