फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kabadi iqbal surrender in court

गुपचुप इकबाल कबाड़ी ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा जेल

Tue, 18 Jan 2022 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
kabadi iqbal surrender in court
इकबाल कबाड़ी ने कोर्ट में किया समर्पण, जेल भेजा
विज्ञापन

मेरठ। चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने के आरोपी इकबाल कबाड़ी ने सोमवार को गुपचुप तरीके से कोर्ट में समर्पण कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर इंजनों का चेसिस नंबर बदलकर उन्हें बेचने और कटान करने का मुकदमा सदर बाजार थाने में दर्ज था। इस मामले में पुलिस इकबाल कबाड़ी की तलाश कर रही थी।
31 अक्तूबर को सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज में छापा मारकर भारी मात्रा में इंजन और कुछ वाहन बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने अफजाल कबाड़ी और फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच लालकुर्ती पुलिस द्वारा की जा रही थी। जांच में इकबाल कबाड़ी का नाम सामने आने के बाद विवेचना में उसका नाम भी जोड़ लिया गया था। वह हाल ही में गैंगस्टर के मुकदमे में जेल से छूटकर बाहर आया था। इसके साथ ही पुलिस उसकी घेराबंदी में लग गई थी, लेकिन सुराग नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

सदर बाजार पुलिस का कहना है कि इकबाल कबाड़ी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत ने बताया कि इकबाल कबाड़ी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। कोर्ट से जानकारी मिली है कि इकबाल ने समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लोगों के खिलाफ हुआ था मुकदमा
इकबाल कबाड़ी के बेटे अफजाल समेत 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जांच में इकबाल कबाड़ी और उसके भाई अबरार का नाम सामने आने पर इनका नाम भी जोड़ लिया गया था। इकबाल की करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी भी पुलिस जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed