फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kabaddee mein merath ne chandaulee ko 43-15 ke antar se haraaya

कबड्डी में मेरठ ने चंदौली को 43-15 के अंतर से हराया

Sat, 20 Feb 2021 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
kabaddee mein merath ne chandaulee ko 43-15 ke antar se haraaya
कबड्डी में मेरठ ने चंदौली को 43-15 के अंतर से हराया
विज्ञापन

- परतापुर बाईपास स्थित यूपी योद्धा बीके एकेडमी में 47वीं सीनियर पुरुष (सुपरलीग) स्टेट चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर बाईपास महरौली स्थित यूपी योद्धा बीके एकेडमी में शुक्रवार से तीन दिवसीय 47वीं सीनियर पुरुष स्टेट चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रदेश भर 16 टीमों को चार जोन में बांटा गया। जिसमें पहले दिन 12 मुकाबले खेले गए। मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंदौली को 43-15 के बड़े अंतर से हराकर लीग मैच जीता। इसके अलावा बागपत ने मऊ को 36-05 से हराया। सहारनपुर ने गाजीपुर को 45 -20 के अंतर से हराया। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने गाजियाबाद को 44-22 से हराया। मुजफ्फरनगर ने रायबरेली को 50-18 से हराया। गौतमबुद्धनगर ने मथुरा को 36-17 से हराया। शामली ने चंदौली को 28-08 से हराया। बागपत ने गाजीपुर को 26-03 से हराया। सहारनपुर ने मऊ को 41-29 से हराया। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने रायबरेली को 28-08 से हराया। मुजफ्फरनगर ने गाजियाबाद को 30-17 से हराया। मथुरा ने कांटे के मुकाबले में वाराणसी को 28-23 से हराया। मुख्य कोच जसवीर सिंह ने बताया इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट से राष्ट्रीय खेलों के लिए भी खिलाड़ियों का चयन होगा। मुख्यातिथि सीओ बृह्मपुरी अमित कुमार राय, इमरान याकूब, भारतीय कबड्डी टीम खिलाड़ी नितिन तोमर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान टीम मैनेजर माइकल, मुख्य कोच जसबीर सिंह, अर्जुन सिंह, विकास कुमार, कोच दीपक कुमार, विनय सिंह मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी आज भी पहली पसंद
भारतीय कबड्डी व प्रो-कबड्डी में यूपी योद्धा के खिलाड़ी नितिन तोमर भी मैच देखने पहुंचे। उन्होंने कहा क्रिकेट में जिस तरह आईपीएल ने शहरी क्षेत्रों के युवाओं को आकर्षित किया है। उसी तरह प्रो-कबड्डी लीग ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है। कहा एक सर्वे के अनुसार शहरी क्षेत्रों में कबड्डी को खासा पसंद किया जा रहा है। पश्चिमी उप्र के मेरठ परतापुर में प्रो-कबड्डी की देश की पहली एकेडमी खुलना बड़ी उपलब्धि है, खिलाड़ियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। फिजियोथेरेपिस्ट, डाइटीशियन, फिटनेस कोच और खेल कोच खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed