फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kaavar marg par gadde

कांवड़ मार्ग पर गड्ढे, मुश्किल होगी राह

Sun, 29 Jul 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
kaavar marg par gadde
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसर एक माह से इसकी तैयारियों में लगकर कांवड़ मार्ग की बेहतर व्यवस्था के दावे कर रहे हों। लेकिन पिछले दो दिन हुई भारी बारिश ने सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया है। कांवड़ मार्ग पर बने गहरे गड्ढों से कांवड़ियों की राह आसान नहीं होगी। 
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़िए सरधना के सलावा से शुरू होकर कल्याणपुर के रास्ते पुरा महादेव मंदिर बागपत में जाते हैं। यह मार्ग मेरठ की सीमा में राधना से प्रारंभ होकर पुरा महादेव मंदिर पहुंचता है। इस कांवड़ मार्ग की सड़क किनारे की पटरी बारिश के पानी में बह गई। खतौली- मुरादनगर गंगनहर पर भी ऐसी ही स्थिति है। यह मार्ग खतौली गंगनहर पुल से शुरू होकर गंगनहर की पटरी होकर मुरादनगर तक पहुंचता है। यहां से दिल्ली, गाजियाबाद, और राजस्थान के कांवड़िए भी निकलते हैं। 
विज्ञापन

दिल्ली- देहरादून हाईवे पर भी कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। शहर में दिल्ली रोड पर भी सड़क के पत्थर उखड़ गये। परतापुर के पास दिल्ली रोड पर और मोहिउद्ीनपुर पुलिस चौकी तक भी बुरा हाल है। मेरठ हापुड़ मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चल रहा है, ऐसे में पहले से ही हाईवे पर कई जगह पत्थर उखड़े पड़े हैं।  मेरठ गढ़ मार्ग पर भी कई जगह गड्ढे बन गये। मेरठ- पौड़ी हाईवे पर भी गंगानगर, भगत लाइन, डिफेेंस कालोनी, कसेरू बक्सर और इंचौली के पास भी बने गड्ढों से काफी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक कांवड़ में होगी मुसीबत
कांवड़ मार्ग पर गड्ढों से सबसे ज्यादा डाक कांवड़ में परेशानी होगी। जहां जल लेकर चलने वाले कांवड़िए दौड़ेते हैं तो उनके साथ रनिंग में अन्य कांवड़िए बाइक से आते हैं। ऐसे में इन गड्ढों के कारण हादसे भी हो सकते हैं। इसके अलावा हाईवे, मुख्य मार्ग और देहात के मार्गों पर कई स्थानों पर एक एक फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed