फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kaangres ke daur mein janasangh se chunaav ladana tha kathin

कांग्रेस के दौर में जनसंघ से चुनाव लड़ना था कठिन

Wed, 10 Mar 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
kaangres ke daur mein janasangh se chunaav ladana tha kathin
कांग्रेस के दौर में जनसंघ से चुनाव लड़ना था कठिन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने भराला में किया मलखान सिंह भारद्वाज की प्रतिमा का अनावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मलखान सिंह भारद्वाज जनसंघ से उस समय चुनाव लड़े थे, जब इस पार्टी से चुनाव लड़ना कठिन था। वह दौर बहुत कठिन था। उस वक्त कांग्रेस की सत्ता थी और जनसंघ नेताओं को जेल में डाल दिया जाता था।
भराला स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में लोकतंत्र सेनानी मलखान सिंह भारद्वाज की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में डॉ. शर्मा ने कहा कि जनसंघ के नेता जब चुनाव लड़ते थे तो उनका नारा होता था कि अखबार में निकला क्या भाई क्या रोडियों में निकला क्या भाई क्या जनसंघ जीत गया वाह भाई वाह। जब जनसंघ के नेता हार जाते थे तो कांगेस नेता बोलते थे अखबार में निकला क्या भाई क्या रेडियों में निकला क्या भाई क्या जनसंघ का नेता हार गया वाह भाई वाह। स्व. मलखान सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने राजनीतिक भाषण में कहा कि पूर्व की सरकार में किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती थीं और बिजली न आने से फसलें सूख जाती थीं। भाजपा की सरकार में किसानों को खाद के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता और न ही बिजली का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व नेता बताते हुए कहा कि उनकी सरकार में आज भारत विश्वगुरू बन गया है। कोरोना काल में पूरा विश्व कोरोना से कैसे निजात पाए इसको लेकर खोज करने में लगे थे। वहीं भारत के वैज्ञानिकों ने दो वैक्सीन बनाकर 100 से अधिक देशों को वैक्सीन देकर विश्वगुरू होने का खिताब हासिल किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार से पहले उत्तर प्रदेश में माफिया राज था। 25 माफिया लिस्ट में थे। अब 24 माफिया जेल में हैं और बाकी दूसरे प्रदेशों में रहकर अपनी जान बचा रहे है।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। 4 लाख 12 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी। 15 लाख को आईटी सेक्टर में नौकरी दी। 30 लाख को निजी उद्योगों में नौकरी दी।
गन्ने का कराया भुगतान
डॉ. शर्मा ने कहा कि सपा सरकार में किसानों का चीनी मिलों पर करोड़ों बकाया था। भाजपा सरकार ने किसानों का बकाया दिलाने का कार्य किया। आज धान व गेहूं का उत्पादन बढ़ा है और गन्ने का भुगतान लगातार कराया जा रहा है।
तीसरी पीढ़ी कर रही समाज सेवा: पं. सुनील भराला
श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने अपने संबोधन में कहा कि उनके पिता मलखान सिंह भारद्वाज को अपने पिता दयाराम शर्मा से प्रेरणा मिली थी। दयाराम शर्मा आरएसएस से जुड़े हुए थे। उनके निधन के बाद मलखान सिंह भारद्वाज जनसंघ नेता व लोकतंत्र सेनानी के रूप में काम किया। आज उनकी तीसरी पीढ़ी उनके व उनके भाइयों के रूप में भाजपा व संघ के लिए काम कर रही है। अशोक बेरी ने बताया कि मलखान सिंह भारद्वाज को वह अच्छी तरह जानते थे। स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि मलखान सिंह भारद्वाज के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, संगीत सोम, जितेंद्र सतवाई, दिनेश खटीक, एमएलसी अश्वनी त्यागी, डॉ. दिनेश गोयल, श्रीचंद शर्मा, नंद किशोर गुर्जर, सरोजनी अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मनिंदरपाल, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी, मुजफ्फ़रनगर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रामकुमार सहरावत, राजकुमार छाबड़ा, विमल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, डायरेक्टर मदनपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, शौकेंद्र रवि चौधरी, विक्रांत चौधरी, नवाब सिंह नागर और आमिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed