फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jyoti Dhama shared her experiences with the students.

Meerut News: ज्योति धामा ने छात्र-छात्राओं को अपने अनुभव बताए

Thu, 22 Oct 2026 05:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Jyoti Dhama shared her experiences with the students.
सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में पूर्व छात्रा एसडीएम ज्योति धामा को सम्मानित करत
हस्तिनापुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व छात्रा एवं एसडीएम ज्योति धामा मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथि विद्यासागर जैन रहे।
विज्ञापन

ज्योति धामा ने छात्र-छात्राओं को अपनी सफलता का सफर और संघर्ष के अनुभव बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, समय का पालन और लगन से उसे हासिल करने को कहा। धामा ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत और अनुशासन से ही व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है। उन्होंने यूपीपीसीएस परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल की थी। अध्यक्षता अमर सिंह और संचालन प्रधानाचार्य पंकज चौहान ने किया। इस अवसर पर रविंद्र कुमार, इंद्रजीत शर्मा, सोमनाथ पपनेजा, दीपक कुमार, आदेश कुमार, नरेंद्र कुमार, कर्णपाल, अनुज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed