फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jyoti Dhama, a farmer's daughter, became SDM after her friend's encouragement changed her fortunes.

Meerut News: सहेली के हौसले से बदली किस्मत, किसान की बेटी ज्योति धामा बनीं एसडीएम

Tue, 31 Mar 2026 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Dhama, a farmer's daughter, became SDM after her friend's encouragement changed her fortunes.
ज्योति धामा बनीं एसडीएम - फोटो : samvad
प्रयागराज। कभी खेत-खलिहानों के बीच सपने संजोने वाली एक साधारण किसान परिवार की बेटी आज प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर मिसाल बन गई है। यूपीपीसीएस-2024 के परिणाम में ज्योति धामा 19वीं रैंक हासिल कर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पद पर चयनित हुई हैं।
विज्ञापन

मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र के इकवारा गांव के रहने वाले किसान जयवीर सिंह धामा और गीता देवी की पुत्री ज्योति तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी तीसरे नंबर की बहन दिल्ली पुलिस में सिपाही है और सबसे छोटी बहन हिस्ट्री ऑनर्स कर रही है। वहीं बड़े भाई सचिन भी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। ज्योति ने सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई की लेकिन उनके सपने हमेशा बड़े रहे। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ीं ज्योति ने शुरू से ही ठान लिया था कि उन्हें सिविल सेवा में जाना है।
विज्ञापन

हालांकि बीएससी करने के बाद उन्होंने डीएलएड (डायट) किया और शिक्षक बनने की राह पर थीं। तभी पटना में अध्यापक उनकी सहेली आंचल धामा ने उन्हें सिविल सेवा की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ज्योति बताती हैं कि जब-जब मन डगमगाया, सहेली ने न सिर्फ उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि हर मुश्किल में साथ खड़ी रही। यही दोस्ती उनकी ताकत बन गई और आज उसी का परिणाम उनकी सफलता के रूप में सामने है। वर्ष 2021 से शुरू हुआ यह संघर्ष आसान नहीं था। लगातार मेहनत, धैर्य और बिना किसी कोचिंग संस्थान के सहारे उन्होंने तैयारी जारी रखी। आखिरकार तीसरे प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली। ज्योति ने बताया कि उन्होंने बिहार पीसीएस का साक्षात्कार भी 20 मार्च को दिया है। वहीं, यूपीपीसीएस-2025 की परीक्षा देने लखनऊ पहुंची थीं, लेकिन परिणाम की जानकारी मिलते ही उन्होंने परीक्षा छोड़ दी। परिवार में भी उनकी सफलता खुशी लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed