फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   justice got after long time in sister murder case

बहन और भांजों के हत्यारें को सजा दिलाने तक खाई थी राखी नहीं बंधवाने की सौगंध

Mon, 01 Nov 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
justice got after long time in sister murder case
बहन की हत्या में 10 साल बाद मिला इंसाफ, इस बार मनाएंगे दिवाली
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। यह इंसाफ के लिएएक भाई की जंग की अनोखी कहानी है। बहन और दो भांजों के कातिल को सजा दिलाने की कसम खाने वाले भाई ने हत्यारे उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद घर में दिवाली मनाने का फैसला लिया है। दस साल बाद ही वह भाई दूज और रक्षाबंधन भी मनाएंगे।
मेरठ के भाकियू नेता बबलू जिटौली की बहन बबीता और दो भांजों विक्रांत और विपुल की 25 सितंबर 2011 का मंसूरपुर में हत्या कर दी गई थी। बबलू बताते हैं कि रिश्तों का कत्ल करते हुए उनकी बहन के देवर ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया। दस साल से वह इंसाफ के लिए लगातार पैरवी कर रहे थे। तभी से घर में होली मनी न दिवाली। हर रक्षाबंधन बाकी दो बहनें मिलने आती थीं पर राखी नहीं बांधती थीं। तीनों भाई बहनों को बबीता के कातिल को सजा का ही इंतजार था। शनिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला आया तो सोंटा निवासी बबीता के देवर दानपाल राठी को उम्रकैद की सजा हुई। दानपाल की पत्नी सुषमा साक्ष्यों के अभाव में बरी हो गई।
विज्ञापन

--
मायके में ही हुआ था बबीता का अंतिम संस्कार
बबलू ने बहन बबीता और दोनों भांजों का अंतिम संस्कार भी अपने गांव जाटौली में ही लाकर किया था। बबलू बताते हैं कि आरोपी ने कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दिलाई। लेकिन उन्हें पूरा भरोसा था कि एक दिन इंसाफ जरूर मिलेगा। भावुक हुए बबलू ने कहा कि अब उनकी बहन और भांजों की आत्मा को शांति मिलेगी। उनके दिल को भी अब सुकून मिला है। अगर हत्यारा कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगा तो वहां भी अपनी बहन की लड़ाई पूरी ताकत से लडेंगे। सुषमा को बरी किए जाने के खिलाफ भी वह हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed