फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Junaid murder case main accused Salman with 25 thousand bounty arrested in encounter

जुनैद हत्याकांड का मुख्यारोपी 25 हजार का इनामी सलमान मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Junaid murder case main accused Salman with 25 thousand bounty arrested in encounter
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ अड्डे पर युग हॉस्पिटल के सामने सोमवार रात जुनैद (22) की हत्या के मामले में मुख्यारोपी 25 हजार के इनामी सलमान को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। बुधवार रात आरोपी शुऐब को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के एक मीनारा मस्जिद निवासी जुनैद सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपने चचेरे भाई सलीम के साथ नौचंदी मेले से घर लौट रहा था। सलीम के मुताबिक युग हॉस्पिटल के सामने पीछे से बाइक पर आए युवकों ने उन्हें रोक लिया था। उनके साथ जुनैद की कहासुनी होने लगी। सलमान ने तमंचा निकालकर जुनैद को सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइक सवार आरोपी भी भाग निकले थे। जुनैद के पिता मोहम्मद इशहाक ने कोतवाली क्षेत्र में रांगड़ों की चौपाल निवासी सलमान, बिलाल, शुऐब, सुहेल और लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक मीनारा मस्जिद निवासी सुहैली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस ने शुऐब को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। सलमान के खिलाफ एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में सलमान को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में सलमान ने बताया कि हत्या से पहले वह जुनैद और सलीम के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान आपस में कहासुनी हो गई थी। सलीम ने गिलास से शराब सलमान के चेहरे पर फेंक दी थी। इसके बाद दोनों चले गए थे। सलमान ने अपने साथियों को फोन करके बुलाया और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। एसपी सिटी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed