फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Judo players honored for winning ten medals

Meerut News: दस पदक जीतने पर जूडो खिलाड़ियों का सम्मान

Tue, 17 Mar 2026 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Judo players honored for winning ten medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौराला। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जूडो प्रशिक्षुओं ने दमखम दिखाकर अपने-अपने भार और आयु वर्ग में जीत दर्ज कर पदक अपने नाम किए।

चौधरी राजपाल सिंह जूडो स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने प्रतियोगिता में छह गोल्ड सहित 10 पदक जीतकर परचम लहराया। एकेडमी के प्रबंधक सतेंद्र फौजी ने बताया कि जनपद स्तरीय बालक बालिका जूडो प्रतियोगिता में एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर अपने-अपने भार और आयु वर्ग में जीत दर्ज की। एकेडमी की बालिका प्रशिक्षुओं सृष्टि सिवाच, भूमि सिवाच, भक्ति सिवाच, आराध्या भारद्वाज और बालक वर्ग में अभिजीत सिवाच, सोनाक्षी शर्मा ने गोल्ड मेडल और अंशिका मुडालिया ने कांस्य, शोभित कांस्य, अपराजित विहान ने कांस्य और वीर चौधरी ने रजत पदक जीतकर एकेडमी और क्षेत्र का नाम रोशन किया। एकेडमी लौटे प्रशिक्षुओं को साथी प्रशिक्षुओं और लोगों ने सम्मानित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा मनिंदर विहान, गौतम सिवाच, संजय पनवाड़ी, सतीश सिवाच, प्रशांत धनकड़, ज्ञानेंद्र सिवाच, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed