फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Judge suicide case, Yogesh Sharma became was judge after 10 years of advocacy

जज सुसाइड केस: 10 साल वकालत के बाद न्यायाधीश बने थे योगेश शर्मा, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 30 Jan 2021 04:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Jan 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
Judge suicide case, Yogesh Sharma became was judge after 10 years of advocacy
योगेश शर्मा का फाइल फोटो और साइड में पत्नी और परिजन रोते हुए। - फोटो : अमर उजाला

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश शर्मा का मेरठ में अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार यही बोल रही हैं कि आखिर मुझे छोड़कर क्यों चले गए। न्यायाधीश योगेश कुमार शर्मा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


योगेश शर्मा ने मेरठ कचहरी में 10 साल तक फौजदारी की वकालत की थी। वह मिलनसार और मृदुभाषी थे। उनकी पहली नियुक्ति गाजियाबाद में 18 मार्च 2020 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में हुई थी। अदालत का स्टाफ एवं अन्य न्यायाधीश साथी भी उनके मृदु व्यवहार और गंभीरता की तारीफ करते थे। इसके बावजूद अचानक इस हादसे से हर कोई स्तब्ध था। 
विज्ञापन


बताया गया कि वकालत करने के दौरान उन्होंने कठिन मेहनत की और न्यायाधीश बनकर पहली नियुक्ति गाजियाबाद में पाई थी। महज 11 माह के कार्यकाल में उन्होंने न्याय की कुर्सी पर बैठकर सैकड़ों पीड़ितों को न्याय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों के सहारे बड़ी तैयारी में विपक्षी दल, जयंत चौधरी ने लोटे में नमक डलवा कर दिलाई कसम

कचहरी में शोक जताया
न्यायिक अधिकारी योगेश शर्मा के आकस्मिक निधन का समाचार शुक्रवार को मेरठ कचहरी पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई। मेरठ और जिला बार एसोसिएशन ने बैठक कर शोक जताया। उसके बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।  

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि योगेश शर्मा का मेरठ में निवास बी-1, बी-2 सर्वोदय विहार अंसल कॉलोनी में था। उनके परिवार में पत्नी, 13 साल का पुत्र व 11 साल की पुत्री है। योगेश शर्मा का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम छह बजे सूरजकुंड श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में जिला जज मेरठ मयंक जैन, प्रधान परिवार न्यायाधीश इरफान कवर, अपर जिला जज मो. अशरफ अंसारी, पंकज मिश्रा, रत्नेश मणि त्रिपाठी, हरबंश नारायण सीजेएम विनय प्रकाश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह, डीजीसी ब्रजभूषण गर्ग, मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री सहित मेरठ व गाजियाबाद के काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed