फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Joint Commissioner screws up officers in illegal liquor case

अवैध शराब मामले में संयुक्त आयुक्त ने कसे अफसरों के पेच

Tue, 15 Sep 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Joint Commissioner screws up officers in illegal liquor case
अवैध शराब मामले में संयुक्त आयुक्त ने कसे अफसरों के पेच
विज्ञापन

मेरठ। बागपत के चमरावल और जानी ब्लॉक के मीरपुर जखेड़ा में शराब से कई मौतों के बाद विभाग में हड़कंप मचा है। सोमवार को आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त ने बैठक मेंअधिनस्थों के पेच कसे। उन्होंने चेताया कि ऐसी घटनाओं के बाद होने वाली कार्रवाई की जिम्मेदारी अब अफसरों की खुद की होगी।
संयुक्त आयुक्त राजेश मणि त्रिपाठी ने घटनाओं के प्रति सरकार की प्रतिक्रिया से सभी को अवगत कराया और लापरवाही पर नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आबकारी टीम के क्षेत्रों से गायब रहने की शिकायतें मिली हैं। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर काम करें। मुखबिर तंत्र मजबूत हो। गांव के भीतर ऐसी व्यवस्था तैयार हो ताकि अवैध शराब से जुड़ा कोई मामला छिप न सके। आबकारी निरीक्षकों की कार्यप्रणाली से वह खासे नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कहा अफसरों के पास खुद को साबित करने का मौका है। लापरवाही मिलने पर वह शासन को लिखने को मजबूर होंगे। बैठक में डिप्टी कमिश्नर आबकारी सुरेश चंद पटेल, जिला आबकारी अधिकारी के अलावा अन्य जनपदों के अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शराब जहरीली थी या नहीं आज आएगी रिपोर्ट
चमरावल और जानी ब्लॉक के मीरपुर जखेड़ा में शराब पीने से हुई मौत के बाद आबकारी टीम द्वारा 9 से 10 नमूने अलग-अलग स्थानों से जुटाकर जांच के लिए भेजे गए थे। पहले चरण की जांच विभाग स्थानीय लैब में करता है, जिसमें यह पता चलाया जाता है कि शराब में जहर यानि मिथाइल अल्कोहल था अथवा नहीं। इसकी रिपोर्ट आज आने की बात अफसरों ने कही है। दूसरे चरण की रिपोर्ट विसरा की होगी, जिसको गाजियाबाद से आने में कुछ समय लगेगा। पुलिस इस जांच पर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed