JOBS: मेरठ में रोजगार मेले में पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थी, 45 कंपनियां 3835 युवाओं को देंगी नौकरी, ये है प्रक्रिया
मेरठ के गंगानगर में आज आईआईएमटी विवि में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यहां 3835 युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल होंगे। वह यहां चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।
विस्तार
मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी विवि में आज रोजगार मेला लगाया जा रहा है। यहां आज 45 कंपनियां 3835 अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले की शुरुआत हो गई।
इसमें स्नातकोत्तर एवं आईटीआईए डिप्लोमा तथा बीटेक पास अभ्यर्थी आदि जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। एडीएम सिटी इसके ओवर ऑल प्रभारी बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Agriculture: गर्मी से 30 फीसदी गिरा गेहूं का उत्पादन, खरीद भी धड़ाम, किसानों को हुआ भारी नुकसान
रोजगार मेले में मुख्य अतिथि कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल होंगे, जो विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह के साथ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
मेले में हिस्सा लेने के लिए योग्यता
योग्यता रिक्तियों की संख्या
बीटेक 30
आईटीआई 1840
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा 305
बीबीए, बीसीए, एमसीए,
एमबीए और एमफार्मा 115
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट 628
नर्सिंग 30
स्नातक, स्नातकोत्तर 867
आठवीं पास 20