फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jiske peeche teen

जिसके पीछे तीन पुलिसकर्मी नपे वह मौज करता मिला

Sat, 06 Aug 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 06 Aug 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
jiske peeche teen
मंजू शर्मा - फोटो : अमर उजाला
 26 जुलाई की रात रोहटा थाने से भागा रोहटा गांव का मंजू उर्फ ऋषिपाल आखिरकार शुक्रवार को मवाना से पकड़ लिया गया। पुलिस पर उसे गायब करने के आरोप लगे थे। एसओ समेत तीन पुलिसकर्मियों पर अपहरण का केस तक दर्ज हो गया था। लेकिन खुलासा हुआ कि थाने से भागने के बाद षड्यंत्र के तहत वह राजस्थान के आश्रम में छिपा बैठा था। जहां गांव के एक युवक ने उसे पहचान लिया था। पुलिस अब कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

बकौल एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन, पूछताछ में मंजू (45) ने बताया कि थाने से फरार होने के बाद वह हरिद्वार अपनी बेटी के यहां जाकर छिप गया था। सूचना पर उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। वहीं पर सभी ने मिलकर यह षड्यंत्र रचा। परिजनों ने कहा कि वह गांव वापस ना आए। पुलिस को वह देख लेंगे। हरिद्वार में तीन दिन रुकने के बाद वह राजस्थान के बाबा मोहन राम के आश्रम में जाकर ठहरा। आश्रम में रोहटा का ही एक युवक भी ठहरा था।
विज्ञापन

उसे मंजू को लेकर चल रहे घटनाक्रम का पता था। उसने तुरंत रोहटा थाने फोन करके सूचना दे दी। पुलिस वहां पहुंचती, इससे पहले ही मंजू फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस ने चौतरफा घेराबंदी कर ली। शुक्रवार को मंजू जब मवाना के बिराना गांव में अपनी बहन के घर जा रहा था तो उसे बिराना रोड से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं भी जा, पर गांव में मत आना  
पत्रकार वार्ता में पुलिस ने कुछ देर के  लिए मंजू को पेश किया तो उसने बताया कि पुलिस की पूछताछ के बाद वह काफी डर गया था। हरिद्वार रिश्तेदारी में पहुंचकर घर वालों को जानकारी दी। रोहटा से उसके परिजन पहुंचे तो उसे 200 रुपये देते हुए कहा कि कहीं भी चला जा, पर गांव में मत आना। इसके बाद वह राजस्थान चला गया था।


अब सबक सिखाएंगी पुलिस
एक बदमाश की सहायता के शक में पूछताछ के लिए लाया गया मंजू पुलिस के लिए ही मुसीबत बन गया था। मंजू की फरारी के बाद रोहटा पुलिस ने खूब फजीहत झेली। मंजू के परिजनों ने तो उसकी हत्या तक की आशंका जता दी थी। मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ा। भाजपा और रालोद नेता खुलकर पुलिस के विरोध में आ गए थे। दबाव में एसओ और तीन पुलिसकर्मी ही उसके अपहरण में नामजद हो गए थे। पुलिस सब जानती थी। लेकिन चुनौती मंजू को सकुशल बरामद कर सामने लाने की थी। क्योंकि मंजू के साथ कोई अनहोनी पुलिस पर भारी पड़नी थी। बरामदगी के बाद राहत की सांस लेने वाली पुलिस अब सबक सिखाने के मूड में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed