{"_id":"5b0affe14f1c1bae6e8b4df1","slug":"jis-cut-par-khoob-jaam-us-par-system-mehrbaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस कट पर खूब जाम, उस पर सिस्टम मेहरबान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस कट पर खूब जाम, उस पर सिस्टम मेहरबान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर कट बंद करने की कवायद आखिरकार शुरू हो गई। दो स्थानों पर एमडीए ने निर्माण सामग्री रखवा भी दी। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि जिस कट के कारण खूब जाम लगता है, उसे बंद कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई दी जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस कट पर सिस्टम इतनी मेहरबानी क्यों दिखा रहा है।
सड़कों के अवैध कट जाम की बड़ी वजह हैं। दिल्ली रोड पर इन कटों की वजह से अक्सर जाम लगा रहता है। ट्रैफिक पुलिस ने बीते साल एमडीए को शहर के 13 मुख्य कटों की सूची भेजकर इन्हें बंद कराने का अनुरोध किया था। लेकिन दिल्ली रोड के कट अभी तक बंद नहीं हुए थे। अमर उजाला जनता को होने वाली समस्या को लगातार प्रकाशित करता आ रहा है। 24 मई को एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने इस संबंध में एमडीए सचिव राजकुमार से फोन पर बात भी की थी। जिसके बाद सचिव ने अमर उजाला को बताया था कि चार दिनों में दिल्ली रोड के कट बंद कराने का काम शुरू करा दिया जाएगा।
इन दो जगह भेजी सामग्री
रविवार को एमडीए ने दिल्ली रोड पर नवीन मंडी गेट और गौशाला के सामने दो स्थानों पर कट बंद कराने के लिए निर्माण सामग्री रखवा दी। सोमवार से यहां काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
यह कट छोड़ दिया
इस मार्ग पर सबसे ज्यादा जाम लगाने वाले कट पर निर्माण सामग्री नहीं भेजी गई। दरअसल दिल्ली रोड पर दुर्गा धर्म कांटे के सामने काफी बड़ा कट है। टीपी नगर से दिल्ली रोड पर जाने वाले सभी तरह के वाहनों के लिए ये कट बहुत शार्ट कट पड़ता है। दूसरी वजह सामने ही धर्म कांटा भी है। वाहनों का वजन कराने में भी यहां आसानी होती है। इस वजह से यहां अक्सर भारी वाहन मुड़ते हैं और जाम लगता है। लोग हैरान है कि आखिर इस कट को बंद क्यों नहीं कराया जा रहा है।
सूची में ही शामिल नहीं
ट्रैफिक पुलिस भी इस कट से परेशान है। अधिकारी भी इसे बंद कराने की बात कह रहे हैं। लेकिन विभाग द्वारा एमडीए को भेजी गई सूची में ये कट शामिल नहीं है जो हैरानी की बात है। इस सूची में एचआरएस चौक (फुटबाल चौराहा) का नाम है। लेकिन यहां भी अभी निर्माण सामग्री नहीं पहुंची है।
बंद कराएंगे ये कट
मैं कैराना में उपचुनाव ड्यूटी पर हूं। ये कट वास्तव में बंद होना चाहिए। कैराना से लौटने के बाद एमडीए सचिव से इस बारे में बात की जाएगी। इस कट को बंद कराया जाएगा। -संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक