{"_id":"6abd33d8be17a964280057f7","slug":"jila-udyog-bandu-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1317280-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रमुख औद्योगिक संगठनों की गैरमौजूदगी में हुई उद्योग बंधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रमुख औद्योगिक संगठनों की गैरमौजूदगी में हुई उद्योग बंधु
विज्ञापन
विज्ञापन
... पूर्व के वर्षों के समय को लेकर उठा विषय, संगठनों ने किया समाधान
... बैठक में हुआ पुराने विषयों के समाधान का दावा, अधिकारी भी पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इस बैठक में खास बात यह रही की बीते 10 वर्षों से इस बैठक में शामिल होने वाले शहर के औद्योगिक संगठन के लोग मौजूद नहीं रहे। चर्चा में रहा कि शहर के सभी प्रमुख औद्योगिक संगठनों की विशेष बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि शहर के उद्यमी बैठक का बहिष्कार करेंगे और मौन स्वीकृति देते हुए जिलाधिकारी का भी सम्मान करेंगे।
दोपहर में आयोजित उद्योग बंधु बैठक में लोहिया नगर स्थित कैंची क्लस्टर में पुलिस चौकी की स्थापना, मेवला फ्लाईओवर की सड़क और स्पोर्ट्स एन्क्लेव में साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था समेत औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
लोहिया नगर कैंची क्लस्टर में पुलिस चौकी के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से भूमि चिन्हित की गई है। कई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चौकी निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों से धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। धनराशि मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। सीडीओ ने चौकी की स्थापना जल्द कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मेवला फ्लाईओवर की सड़क की मरम्मत पूरी होने की जानकारी नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने दी। बैठक में आईआईए के सचिव ने अमर उजाला से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक बने नाले की फेंसिंग वाल की मरम्मत कराने का मुद्दा उठाया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि नाले के निर्माण के लिए अनुबंध हो चुका है तथा सर्वे, डिजाइन और ड्राइंग का काम चल रहा है। सीडीओ ने कार्य जल्द शुरू कराने और उसके फोटो उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
स्पोर्ट्स एन्क्लेव में साफ-सफाई को लेकर बताया गया कि कूड़े के ढेर हटवा दिए गए हैं और नाले की सफाई करा दी गई है। सीडीओ ने प्रकरण को निस्तारित करने के निर्देश दिए।