फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jila aspataal me bada kutto ka aatant

जिला अस्पताल में कुत्तों के आतंक पर एसआईसी से मिले भाजपाई   

Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
jila aspataal me bada kutto ka aatant
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला अस्पताल में कुत्तों के बढ़ रहे आतंक के खिलाफ भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को अस्पताल के एसआईसी से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई। भाजपाइयों ने कहा कि अस्पताल में सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष और पार्षद ललित नागदेव के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल नेता विपिल जिंदल, महानगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, पार्षद राजेश रोहेला, अनुज वशिष्ठ, पंकज गोयल और अंशुल गुप्ता ने जिला अस्पताल के प्रभारी डा. पीके बंसल से मुलाकात की। इन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ये कभी भी यहां आने वाले लोगों पर हमला कर सकते हैं। इसके साथ ही भाजपाइयों ने कुत्तों के काटे का इंजेक्शन और एक्स रे कराने पर उसकी फिल्म न दिये जाने के बारे में एसआईसी से वार्ता की। डा. पीके बंसल ने बताया कि कुत्तों के काटे की वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन इसको लगाने का जो तरीका है, उसी के अनुसार ही लगाई जा सकती है। कुछ मरीज जो कि उस श्रेणी या नियमावली में नहीं आते हैं, वह भी इंजेक्शन लगवाने की जिद करते हैं। एक्स रे पर उन्होंने बताया कि इसकी फिल्म सभी मरीजों को नहीं दी जाती हैं। अस्पताल में अब डिजिटल मशीन लग चुकी है। ऐसे में गंभीर मरीज जिन्हें इसकी जरूरत पड़ती है, उन्हें उपलब्ध कराई जाती है। बाकी का रिकार्ड कंप्यूटर में उपलब्ध रहता है। जिनके रजिस्ट्रेशन नंबर से जब चाहे वह अपनी रिपोर्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed