फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewelry worth lakhs stolen from a woman's purse in the bullion market.

Meerut News: सराफा बाजार में महिला के पर्स से लाखों के कीमत के जेवर चोरी

Mon, 15 Jun 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs stolen from a woman's purse in the bullion market.
- पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के सराफा बाजार में जेवर दिखाने पहुंची महिला आसफा खान के पर्स से एक बुर्का पहने महिला ने 13 जून को सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से गायब हो गई। पीड़िता के अनुसार उसमें लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषण थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ रोड स्थित भवानी नगर निवासी आसफा खान ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 13 जून की शाम करीब पांच बजे अपने सोने के जेवर लेकर सराफा बाजार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंची थी। वहां वह अपने जेवरों की जांच करा रही थी। इसी दौरान उनके पास एक बुर्का पहने महिला आकर बैठ गई। महिला ने आधा नकाब लगाया हुआ था और उसके हाथ में महरून रंग का बैग था।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, जेवरों की जांच कराने के बाद वह दुकान से निकलकर पास ही स्थित दूसरे ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंची थी। वहां जब उन्होंने अपना बड़ा पर्स खोला तो उसमें रखा सोने का सामान गायब मिला। वह वापस दुकान पर पहुंची। लेकिन वहां बैठी संदिग्ध महिला नहीं मिली। चोरी हुए सामान में दो सोने की बड़ी चेन, एक सोने का पेंडल, एक जोड़ी टॉप्स, मोतियों के बुंदों का एक सेट, एक जोड़ी झुमकी, एक चूड़ी तथा सात अंगूठियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस से बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी महिला की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द महिला को पकड़ लिया जाएगा।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed