फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewellery worth over Rs 20 lakh stolen from wardrobe locker

Meerut News: अलमारी के लॉकर से 20 लाख रुपये से अधिक गहने चोरी

Tue, 19 May 2026 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth over Rs 20 lakh stolen from wardrobe locker
ताऊ के बेटे पर लगाया आरोप, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम रांगड़ों की चौपाल स्थित शाहआलम के घर से 20 लाख रुपये से अधिक के गहने चोरी कर लिए। घटना के दौरान परिवार शहर से बाहर गया हुआ था। पीड़ित ने अपने ताऊ के बेटे कादिर पर गहने चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहआलम ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 17 मई की सुबह 7:30 बजे उनके परिवार के लोग किसी काम से दिल्ली गए थे। शाहआलम सिकंदराबाद गए थे। रात लगभग साढ़े आठ बजे जब परिवार के लोग वापस घर लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घर पर अलमारी के लॉकर में 15 तोला सोने के गहने रखे हुए थे। उनकी बहन आसमा ने चाॅबी भी अलमारी में ही रख दी थी। दूसरी मंजिल के जीने का गेट बंद कर दिया था। उनके घर का ताला तोड़कर आरोपी ने चोरी की वारदात की। जब चाॅबी अलमारी में रखी मिली व अन्य सामान भी वहीं रखे थे।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है उनके परिवार के दिल्ली जाने की जानकारी कादिर की बहन को थी। आरोपी उनके घर की छत पर कपड़े भी सुखाता है। उन्होंने शक जाहिर किया है कि कादिर ने उनके घर से तीन सोने के सेट, पांच अंगूठियां, तीन सोने की चेन, पांच जोड़ी कान की बाली, तीन जोड़ी कुंडल, दो पेंडेंट, तीन जोड़ी टॉप्स और एक जोड़ी कान के बुंदे चोरी किए हैं। सिकंदराबाद से लौटने के बाद सोमवार को शाहआलम ने थाने में शिकायत दी। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed