फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewellery worth lakhs stolen from woman's suitcase; FIR registered.

Meerut News: महिला के सूटकेस से लाखों के जेवर चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 21 Jun 2026 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen from woman's suitcase; FIR registered.
मेरठ। चौक बाजार स्थित मकबरा अब्बू निवासी मंतशा ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 17 जून को अपने मायके ग्राम चिडावत गुलावठी जाने के लिए दोपहर करीब ढाई बजे सोहराब गेट डिपो की बस में सवार हुई थी। उनके पास एक सूटकेस था, जिसमें कपड़ों के साथ सोने और चांदी के आभूषण रखे हुए थे। महिला के अनुसार गुलावठी पहुंचने पर जब उन्होंने अपना सूटकेस जांचा तो उसमें रखे सभी जेवर गायब मिले। गुलावठी पुलिस ने पीड़िता को मेरठ में शिकायत करने के लिए कहा था। पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed