फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewelery worth lakhs stolen from locked house, rice-flour also stolen

Meerut News: बंद घर से लाखों के जेवर चोरी, चावल-आटा भी चुराया

Thu, 17 Aug 2023 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2023 09:00 AM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में डी ब्लॉक कॉलोनी में चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब चार लाख के जेवर चोरी की साथ ही चावल और आटा भी चोर चुरा कर ले गए। 

विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from locked house, rice-flour also stolen
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर कस्बे की बी ब्लॉक कालोनी में चाेरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर करीब चार लाख के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने घर से चावल, दाल और आटा भी चुरा लिया है।
विज्ञापन

कस्बे की बी ब्लॉक में संगीता गुप्ता अपने छोटे बच्चों के साथ अकेले रहती हैं। संगीता के पति गौतम गुप्ता साउथ अफ्रीका में रहते हैं। एक सप्ताह पूर्व वह घर में ताला लगाकर मायके चली गई थी। बुधवार शाम को जब वह घर लौटी तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। अलग-अलग कमरों के ताले और आलमारी के लॉकर भी टूटे पड़े थे और अलमारी में करीब चार लाख के जेवर भी गायब थे। संगीता ने बताया कि चोरों ने घर से चावल, दाल और आटा भी चुरा लिया है। चोरों ने कीमती सामानों की पोटली बनाकर घर में ही रख दिए, जिसे वह नहीं ले जा पाए। कस्बे के बीचों-बीच आबादी क्षेत्र में चोरी की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed