फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewelery of 20 lakh stolen from SBI Bank locker in Modipuram of Meerut district

UP: SBI Bank से गायब हुए 20 लाख के गहने, लॉकर देख उड़े सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के होश, पूछताछ में खुलेगा राज

Tue, 21 May 2024 10:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 May 2024 10:05 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एसबीआई बैंक से 20 लाख के गहने गायब हो गए। वहीं, मंगलवार को सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर लॉकर देखने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Jewelery of 20 lakh stolen from SBI Bank locker in Modipuram of Meerut district
सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मोदीपुरम के पल्लवपुरम फेज वन निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के पल्हैड़ा स्थित एसबीआई के लॉकर से 20 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। मंगलवार को सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर जब बैंक से जेवर लेने पहुंचे तो मामला प्रकाश में आया। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। बैंक से 20 लाख के चोरी हुए गहनों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

विज्ञापन


पल्लवपुरम फेज वन के बी 132 निवासी समीमुद्दीन खान ने बताया कि वह एसबीआई बैंक से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में वेद इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक प्रशासक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 से उन्होंने पल्हैड़ा स्थित एसबीआई बैंक में लॉकर ले रखा था। सलीमुद्दीन खान ने बताया कि लॉकर में उन्होंने अपनी बेटी डॉ. नीलिमा, पत्नी अमीर फातिमा, बेटे यूसुफ व पुत्रवधु के लगभग 20 लाख के सोने-चांदी के जेवर व एक डायमंड अंगूठी रखी थी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 73 वर्ष की उम्र होने के चलते उन्हें आंखों से कम दिखाई देता है, जिस कारण जब भी वह लॉकर में कुछ सामान रखने जाते थे तो बैंक कर्मचारी को साथ लेकर जाते थे। मंगलवार को उनकी बेटी डॉ. नीलिमा ने गहनों की आवश्यकता की बात कही, जिसके बाद वह बेटी को लेकर बैंक पहुंचे। लॉकर रूम में पहुंचने के बाद उन्हें लॉकर खुला मिला और 20 लाख के जेवर लॉकर से गायब थे।

इस पर उन्होंने बैंक की शाखा प्रबंधक रश्मि को मौके पर बुलाया, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। उन्होंने मामले की जानकारी पीआरवी को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी व मोदीपुरम चौकी इंचार्ज ने घटना की जानकारी लेकर बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित सलीमुद्दीन खान ने पल्लवपुरम थाने पहुंच कर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। 

विज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने मामले की जानकारी से सीओ दौराला को अवगत कराया, जिस पर सीओ दौराला ने पीड़ित सलीमुद्दीन से जानकारी लेने के लिए बुधवार को सीओ कार्यालय कंकरखेड़ा बुलाया है। 

शाखा प्रबंधक रश्मि का कहना है कि बैंक की इसमें कोई गलती नहीं है। खाता धारक व बैंक की चॉबी से ही लॉकर ऑपरेट होता है। उपभोक्त के लॉकर रूम से बाहर आने के बाद लॉकर रूम का इंचार्ज अंदर जाकर सिर्फ यह जांच करता है कि कुछ नीचे तो नहीं गिरा या लॉकर खुला तो नहीं रहा। बताया कि अंतिम बार सलीमुद्दीन ने एक फरवरी 2022 को लॉकर ऑपरेट किया था। इसके बाद वह मंगलवार को पहुंचे।

बैंक सुरक्षा की खुली पोल
पल्हैड़ा स्थित एसबीआई बैंक से सेवानिवृत्त सलीमुद्दीन खान के बैंक लॉकर से चोरी हुए 20 लाख के गहने ने बैंक की सुरक्षा की पोल खोल दी। बैंक के लॉकर से जेवर कैसे गायब हुए यह भी एक बड़ा सवाल है? सलीमुद्दीन ने बैंक के लॉकर से जेवर निकाले नहीं तो आखिर जेवर कहां गए? लॉकर में खाता धारक व बैंक की चॉबी से ही लॉकर ऑपरेट होता है। सवाल यह उठता है कि खाता धारक की चॉबी के बिना लॉकर कैसे खुला?

यह भी पढ़ें: UP: 600 रुपये की रिश्वतखोरी में 18 साल बाद सिपाही बरी, मुकदमे की वजह से नहीं मिला था प्रमोशन, पढ़िए पूरा मामला

मामला संदिग्ध है। बुधवार को दोनों पक्षों को सीओ कार्यालय पर बुलाया गया है। शाखा प्रबंधक से भी बात हुई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। - शूचिता सिंह, सीओ दौराला
 

यह भी पढ़ें: मासूम की दी बलि: कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, चाची ने तांत्रिक के कहने पर उतारा था मौत के घाट, खुले कई बड़े राज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed