फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant will shower flowers on the Mahapanchayat with a helicopter

संशोधित पुष्पवर्षा करेंगे जयंत चौधरी

Sat, 04 Sep 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jayant will shower flowers on the Mahapanchayat with a helicopter
जयंत करेंगे महापंचायत पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को प्रशासन ने किसान महापंचायत में किसानों पर पुष्प वर्षा करने के लिए हेलिकॉप्टर को उड़ाने की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन का कहना है कि आकाश मार्ग से उड़ने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की अनुमति जरूरी है, जो जयंत चौधरी ने नहीं ली है। जयंत चौधरी इसके बाद भी महापंचायत पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे।
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के निजी सचिव ने डीएम ऑफिस को फैक्स और ईमेल के जरिये शनिवार की सुबह एक पत्र भेजा था, जिसमें किसान महापंचायत में आने वाले किसानों के ऊपर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की अनुमति मांगी थी। रालोद नेता क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम जोन यशवीर सिंह, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, अजित राठी, विदित मलिक, वैभव चौधरी ने अनुमति को लेकर डीएम सीबी सिंह से शनिवार शाम मुलाकात की। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि हवाई मार्ग के लिए नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति जरूरी होती है, जो नहीं ली गई, उसके बिना प्रशासन अनुमति नहीं दे सकता। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह का आरोप है कि भाजपा सरकार नहीं चाहती कि जयंत चौधरी किसानों पर पुष्प वर्षा करें। यह जयंत का नहीं किसानों का अपमान है। रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि किसानों की हिम्मत और हौसला बढ़ाने के लिए किसान महापंचायत में शामिल किसान मजदूरों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। प्रशासन से हेलीकॉप्टर उतरने की इजाजत नहीं मिली है, वह बिना कहीं उतरे पुष्प वर्षा कर और तिरंगा फहराकर लौट जाएंगे।
विज्ञापन

किसानों के सम्मान से सरकार को क्या खतरा: जयंत
जयंत चौधरी ने ट्वीट कर कहा है कि बहुत माला पहनी है, मुझे जनता ने बहुत प्यार और सम्मान दिया है, अन्नदाताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका नमन व स्वागत करना चाहता था, सबको सूचित है, लेकिन अनुमति नहीं दे रहे, किसान के सम्मान से सरकार को क्या खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed