फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant roars in Jatland: says Bharat Ratna to Ch Charan singh not possible without PM Modi

जाटलैंड में जमकर गरजे जयंत: बोले-'पीएम मोदी न होते तो चौधरी साहब को कभी न मिलता भारत रत्न'

Sun, 31 Mar 2024 06:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Mar 2024 06:40 PM IST
सार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मेरठ की क्रांतिधरा पर आयोजित रैली के मंच से पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न देने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
Jayant roars in Jatland: says Bharat Ratna to Ch Charan singh not possible without PM Modi
पीएम मोदी के साथ जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आयोजित एनडीए के रैली में जयंत चौधरी ने जाटलैंड से जनता को साधने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को कल एक भव्य समारोह में भारत रत्न दिया गया। यह ऐतिहासिक था। यदि पीएम मोदी नहीं होती तो चौधरी साहब को भारत रत्न कभी न मिलता। 

विज्ञापन


मंच पर मौजूद जयंत चौधरी ने माइक संभाला और जनता का राम-राम से अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जानते हैं कि चौधरी चरणसिंह का क्या योगदान रहा वह बखूबी समझते हैं। प्रधानमंत्री का नाम बार-बार नौजवान ले रहे थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ चौधरी साहब ने आवाज उठाई। उन्होंने किसानों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

विज्ञापन

उन्होंने दादा का एक किस्सा भी मंच पर सुनाया। जयंत सिंह ने कहा कि पीएम मोदी न होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न कभी न मिलता। उन्होंने कहा कि

विज्ञापन
विज्ञापन


बल्ला और हल देकर किया पीएम मोदी का स्वागत
इससे पहले मंच पर पीएम मोदी का स्वागत भी किया। मंच पर मौजूद नेताओं ने पीएम मोदी को मेरठ बल्ला, किसान का हल और लकड़ी से बना राम मंदिर देकर स्वागत किया। इसके बाद अनुप्रिया पटेल भी पीएम मोदी के पास पहुंचीं और पीएम का अभिवादन किया। मांच पर मौजूद महिला शक्ति ने बड़ फूलमाला से पीएम का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed