{"_id":"6a3002e17561037517075977","slug":"jawahar-navodaya-vidyalaya-apply-by-the-25th-for-class-11-admission-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112692-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय: कक्षा 11 में प्रवेश के लिए 25 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय: कक्षा 11 में प्रवेश के लिए 25 तक करें आवेदन
Mon, 15 Jun 2026 07:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
- 25 जून तक ऑफलाइन आवेदन जमा करने का अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/MEERUT/en/about_us/About-JNV/ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र विद्यालय की ई-मेल आईडी पर भेजने के साथ-साथ डाक या वाहक के माध्यम से भी जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।