फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jat reservation bugle will sound from Sisauli on March 23: Dharamveer

सिसौली से 23 मार्च को बजेगा जाट आरक्षण का बिगुल : धर्मवीर

Mon, 03 Feb 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jat reservation bugle will sound from Sisauli on March 23: Dharamveer
चौधरी चरण सिंह भवन वर्मा पार्क में जनपद जाट महासभा के पदा​​धिकारी : स्रोत संगठन - फोटो : mathura
मुजफ्फरनगर। जाट आरक्षण की मांग को फिर जोर शोर से उठाए जाने की तैयारी है। जनपद जाट महासभा 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि पर किसानों की राजधानी सिसौली से इसे लेकर आंदोलन का बिगुल बजाएगी। इसमें देशभर के जाट नेताओं और मंत्रियों को एक मंच पर बुलाकर सरकार के सामने मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को संगठन की बैठक चौधरी चरण सिंह भवन वर्मा पार्क में हुई। महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों पर भी चोट की जाएगी। आरक्षण समाज का हक है। जाट आरक्षण की मांग को लेकर और समाज के अंदर पनप रही कुरीतियों के खात्मे के लिए महापंचायत की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक से 25 बस लाने का लक्ष्य तय किया गया है। जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी, रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह के अलावा अन्य जाट मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों और सामाजिक लोगों को बुलाया जाएगा। इस मौके पर जयवीर सिंह, रामपाल वर्मा, देवी सिंह, बृजेश चौधरी, राधेश्याम, राकेश बालियान, राहुल पंवार, बिट्टू सिखेड़ा, सुंदर पाल सिंह, कुलदीप सिवाच मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव ओमकार अहलावत ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed