{"_id":"664135d323d087923a0c7994","slug":"jat-mahasabha-torn-apart-new-executive-declared-meerut-news-c-29-1-mng1002-122189-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जाट महासभा दो फाड़, नई कार्यकारिणी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जाट महासभा दो फाड़, नई कार्यकारिणी घोषित
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा दो फाड़ हो गई है। महासभा के अध्यक्ष घोषित किए गए धर्मवीर बालियान ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विपक्षी गुट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए खाते से गलत तरीके से पैसे निकालने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे गुट ने स्वार्थ के चलते संगठन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने कार्यकारिणी को अवैध बताते हुए कहा कि नए पदाधिकारियों के पास महासभा की सदस्यता ही नहीं है।
रविवार को शहर के रुड़की रोड स्थित होटल में जनपद जाट महासभा की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि 2022 से महासभा के पदाधिकारियों में मतभेद हो गया था। उन्होंने कहा कि दूसरे गुट के जगदीश बालियान ने फर्जी हस्ताक्षर करके खाते से 10 लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए हैं। विरोध और शिकायत करने पर जनपद जाट महासभा का बैंक खाता भी सीज हो गया है। विवाद भी तत्कालीन जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की मनमानी की वजह से हुआ है। सक्रिय पदाधिकारियों और सदस्यों के बहुमत के आधार पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह कार्यकारिणी एक साल के लिए गठित की गई है। मई 2025 में चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि महासभा के सभी अधिकार उनके पास ही है।
महासचिव ओमकार अहलावत ने कहा कि वह पूर्व में महामंत्री थे। उनके फर्जी हस्ताक्षर कर संगठन के बैंक खाते से 10 लाख 65 हजार 682 रुपये निजी स्वार्थ के लिए निकाले गए हैं। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। इस मौके पर संरक्षक केडी वर्मा, देवी सिंह सिंभालका, सुंदरपाल सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, जयवीर सिंह, यशपाल सिंह, कर्नल ओमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस तरह हुआ कार्यकारिणी का गठन
जनपद जाट महासभा की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पाल सिंह, महासचिव ओमकार अहलावत, कोषाध्यक्ष सुंदर पाल सिंह, कार्यालय सचिव सुदेश मलिक, संगठन सचिव डॉ. रविंद्र पंवार को बनाया गया है। उपाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, विराज तोमर, योगेंद्र सिंह, सचिव गजेंद्र सिंह राणा, मनोज राठी, कृष्णपाल निर्वाल, अनुज बालियान, कुलदीप सिवाच, लेखा निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, प्रेस प्रवक्ता बिट्टू सिखेड़ा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट देवेंद्र तोमर को बनाया गया है। सदस्य प्रविंद्र दहिया, अक्षय अहलावत, रमेश, मनोहर राणा, मनोज, नरेंद्र पंवार, सुनील चौधरी, राकेश बालियान, जयेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, यशपाल सिंह, चंद्रवीर पंवार, मनीष प्रधान, चंद्रवीर सिंह शामिल किए गए हैं।
स्वार्थ के चलते संगठन पर कब्जा करने का आरोप
जनपद जाट महासभा के दूसरे गुट ने सरकुलर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक की। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने कहा कि कुछ लोग स्वार्थ के चलते संगठन पर कब्जा करना चाहते है। यही कारण है कि उन्होंने अलग संगठन बना लिया है, लेकिन यह अवैध है। सभी आरोप निराधार है। को-ऑपरेटिव बैंक में खाता काफी समय से बंद है, अधिकारी से बात हो गई है, जल्द ही खाता संचालित कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नए संगठन में जो पदाधिकारी बनाए गए है, उनके पास सदस्यता ही नहीं है। इस मौके पर डॉ. जीत सिंह तोमर, मनोज कुमार, श्यामलाल सिंह, महकार सिंह, डॉ. नरेश मलिक, रणधीर सिंह, संतोष कुमार, नरेंद्र सिंह, डॉ. हरेंद्र सिरोही, कल्याण सिंह मौजूद रहे।