{"_id":"6ac249d89911ad3b400af45f","slug":"jat-community-to-gather-on-the-10th-social-evils-to-be-deliberated-upon-meerut-news-c-72-1-mct1016-160511-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 10 को जुटेगा जाट समाज, कुरीतियों पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 10 को जुटेगा जाट समाज, कुरीतियों पर होगा मंथन
विज्ञापन
नशाखोरी, जुआ, दहेज और शादियों में फिजूलखर्ची रोकने पर होगी चर्चा
शिक्षा स्वास्थ्य और महिला उत्थान को बढ़ावा देने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। समाज में बढ़ती सामाजिक कुरीतियों और युवाओं को संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से 10 अक्तूबर को जनकपुरी गढ़ रोड स्थित जाट भवन में समाज की महागोष्ठी होगी। इसमें समाज के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ने के कारणों पर मंथन होगा। नशाखोरी, जुआ, दहेज प्रथा और शादियों में फजूलखर्ची रोकने पर चर्चा होगी। इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
महागोष्ठी की तैयारियों को लेकर शनिवार को गढ़ रोड पर चौधरी कल्याण सिंह के कार्यालय पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में युवा पीढ़ी को संस्कार, संयम और बुजुर्गों के सम्मान से जोड़ना जरूरी है। इसके साथ ही समाज की ऐतिहासिक विरासत और पूर्वजों के योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराने पर भी जोर दिया गया।
समाज की मजबूती के लिए केवल सामाजिक कुरीतियों को दूर करना ही नहीं, बल्कि शिक्षा , स्वास्थ्य और महिला उत्थान को भी प्राथमिकता देने की जरूरत है। युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से दूर कर उन्हें शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। 10 अक्तूबर पर इनपर मंथन कर अहम निर्णय लिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
बैठक में कल्याण सिंह, सुखवीर सिंह मलिक, डॉ. विनोद कुमार तोमर, पवन सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह पायल, समेंद्र पंवार, जयबीर तेवतिया, सुधीर तोमर, सतेंद्र तोमर, ओमपाल सिंह बाना, बिजेंद्र डबास, दुष्यंत बालियान , योगेंद्र बालियान, नरेंद्र मुखिया, राजेंद्र चिकारा, सुशील ढाका, रण सिंह तोमर, सत्यपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।