Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Janta Inter College team first in Kabaddi

Meerut News: कबड्डी में जनता इंटर कॉलेज की टीम प्रथम

Sat, 25 Oct 2025 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Janta Inter College team first in Kabaddi
लावड़- कबड्डी में विजेता रही जनता इंटर कॉलेज की टीम। स्रोत : आयोजक
लावड़। कस्बा स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग व विधायक खेल स्पर्धा के तहत क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शाहपुर जदीद स्थित जनता इंटर कॉलेज की छात्राओं की टीम ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने फीता काटकर किया और विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सरधना विधानसभा के विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जनता इंटर काॅलेज की टीम ने प्रथम, कॉलेज के छात्र वंश ने बैडमिंटन में प्रथम, छात्रा परी ने दौड़ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा सरधना स्थित केके पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा माहेबा मिर्जा ने बैडमिंटन सब जूनियर की बालिका वर्ग में प्रथम, बालक वर्ग में कक्षा आठवीं के छात्र एराफ हसन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी गौरव कुमार, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, सुनीता भारती, अनुज, सुशील, संजीव, डॉ. उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।

लावड़- कबड्डी में विजेता रही जनता इंटर कॉलेज की टीम। स्रोत : आयोजक

लावड़- कबड्डी में विजेता रही जनता इंटर कॉलेज की टीम। स्रोत : आयोजक

लावड़- कबड्डी में विजेता रही जनता इंटर कॉलेज की टीम। स्रोत : आयोजक

लावड़- कबड्डी में विजेता रही जनता इंटर कॉलेज की टीम। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed