फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jani police nabbed three thieves in an encounter; one sustained injuries.

Meerut News: जानी पुलिस ने मुठभेड़ में तीन चोर दबोचे, एक घायल

Thu, 22 Oct 2026 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Jani police nabbed three thieves in an encounter; one sustained injuries.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानी खुर्द। जानी पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान चोरी की वारदात में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में चोट लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी का माल बरामद किया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम भोला मार्ग रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने तेजी से मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस कर्मियों ने अपना बचाव किया और बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन

भागने के दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे वे नीचे गिर पड़े। इसके बावजूद वे भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रेलवे पटरी के पास से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। उनसे चोरी की गई स्टार्टर व अन्य सामान भी मिला है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कार्तिक, सादिक और काले हैं। इन्होंने पूछताछ में बताया कि वे ट्यूबवेल से स्टार्टर और बिजली का मोटर आदि चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed