फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jameel murder case: Police investigation in limbo

जमील हत्याकांड : अधर में लटकी पुलिस की जांच

Wed, 12 Nov 2025 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Jameel murder case: Police investigation in limbo
सरधना। मृतक जमील का फाइल फोटो।
सरधना। गोमतीनगर मोहल्ले निवासी जमील की हत्या को एक महीना बीत चुका है लेकिन पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। जांच के नाम पर पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। न तो हत्यारों का सुराग मिला है और न ही हत्या के कारणों का पता चल सका है। परिजनों में गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

जमील पुत्र हफीज करीब एक माह पूर्व किसी कार्य से घर से बाहर निकला था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। तीन दिन बाद तहसील रोड स्थित माइनर के पास एक खाली प्लॉट में उसका शव बरामद हुआ था। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। एक महीने की जांच के बावजूद पुलिस न तो हत्यारों तक पहुंच सकी है और न ही किसी ठोस सबूत तक। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से भी कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है। परिजन किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए जांच टीम लगी हुई हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं जिनके आधार पर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed