{"_id":"68f127627866373729024a10","slug":"jameel-murder-case-no-solution-even-after-a-week-family-members-angry-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110092-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमील हत्याकांड : एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमील हत्याकांड : एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों में रोष
विज्ञापन
सरधना। जमील का फाइल फोटो
परिजनों ने जल्द मामले का खुलासा नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के तहसील रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले जमील की मौत मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। घटना को एक सप्ताह हो गया है, लेकिन परिजन अभी भी आरोपी या कारणों का पता लगाने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस केवल आश्वासन देती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मामले का शीघ्र खुलासा न होने पर उच्च अधिकारियों से मिलने की बात कही है।
मोहल्ला गोमतीनगर निवासी जमील (40) एक सप्ताह पूर्व अचानक लापता हो गया था। इसके बाद उसका शव तहसील रोड पर रजबहे के पास प्लॉट में पड़ा मिला था। परिजन चप्पलों और अन्य सामान से शव की पहचान कर सके थे। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक किया था। परिजनों ने जमील की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस की जांच में हत्या की पुष्टि होने पर मामले की छानबीन शुरू की गई। हालांकि, एक सप्ताह बीतने पर भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। परिजन निरंतर पुलिस से खुलासे की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मामला नहीं सुलझा तो वह उच्च अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग को मजबूती से उठाएंगे। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।