फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jalbharav se bigdi vahno ki sehat

जलभराव से बिगड़ी वाहनों की सेहत

Tue, 25 Sep 2018 02:03 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 25 Sep 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
jalbharav se bigdi vahno ki sehat
meerut - फोटो : meerut
 भारी बारिश के चलते शहर में होने वाले जलभराव और सड़कों के गड्ढों ने वाहनों की हालत खराब कर दी है। सबसे ज्यादा असर चौपहिया वाहनों पर हो रहा है। शहर के सभी कार गैराज में इस समय जो गाड़ियां आ रही हैं, उनमें सबसे ज्यादा समस्या बारिश के कारण पैदा हुई है।
विज्ञापन

27 जुलाई को हुई बारिश से शहर में सबसे काफी जलभराव हुआ था। सड़कों पर तीन फीट तक जलभराव था। इस के बीच गुजरने वाली कारों में अब तक शिकायतें आ रही हैं। शहर के कार गैराज में काम करने वाले मैकेनिकों के अनुसार ज्यादा पानी से गुजरने वाले वाहनों में मुख्य समस्या गाड़ी के अंदर आवाज और स्टार्टिंग में दिक्कत होने की आ रही है। गहरे जलभराव से गाड़ी गुजरने के बाद पानी स्टेयरिंग में पहुंच जाता है। जिससे स्टेयरिंग में दिक्कत आ रही हैं। इसके अलावा सस्पेंशन और गाड़ी के पहियों के बेरिंग भी खराब हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑल्टीनेटर में पानी जाने से स्टार्टिंग में दिक्कत आ रही है। इस समय जितनी भी गाड़ियां सर्विस के लिए आ रही हैं, उनमें 80 प्रतिशत में यही समस्या सामने आ रही है। वहीं जलभराव से दोपहिया वाहन भी खराब हो रहे हैं। इनमें पानी सीधे इंजन तक जाने से ज्यादा स्थिति बिगड़ रही है, जबकि प्लग सबसे ज्यादा शॉर्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed