फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jalabhishek took place in the Shiva temples of the city, Shiva's name echoed everywhere

शहर के शिवालयों में हुआ जलाभिषेक, हर तरफ गूंजा शिव का नाम

Thu, 24 Jul 2025 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 24 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek took place in the Shiva temples of the city, Shiva's name echoed everywhere
मेरठ..कंवलजीत..शिवरात्रि पर्व पर सदर बिलेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु.....संवाद
मेरठ। शहर के शिवालयों में सुबह से रात तक शिवरात्रि पर जलाभिषेक हुआ। मंदिरों में भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। सदर स्थित महाबिल्वेश्वरनाथ मंदिर में महाआरती और पूजन हुआ। वामन भगवान मंदिर में पंडित जितेंद्र शर्मा के द्वारा दूधिया अभिषेक और महाआरती की। पंडित नंद किशोर शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया। मुख्य यजमान आरती गुप्ता और गौरव गुप्ता ने पूजन किया। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, समीर खुराना, जुगल किशोर गर्ग, अंकित गुप्ता, अनिल मित्तल रहे। रेलवे रोड स्थित श्रीनाथ गौरी शंकर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक हुआ। डॉ. सुबोध गर्ग ने पूजन किया। इस दौरान सचिन कुमार, रजनी, अमित गोयल, पंडित सतीश शर्मा, अशोक बंसल, उमेश चौधरी, पवन रहे। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में सैकड़ों शिवभक्त और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। महामंडलेश्वर निलिमानंद महाराज के सानिध्य में पूजन किया गया। रिठानी मेट्रो स्टेशन के पास रामेश्वर शिव मंदिर में सूर्योदय के साथ जलाभिषेक हुआ। तथास्तु सेवा समिति के गोपाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूजन किया। सदर जागेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से पूजन और अभिषेक किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल रहे। इस दौरान राजेंद्र वर्मा, दिनेश गुप्ता, नितिन गर्ग, राजेंद्र गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग ने कराया सामूहिक रुद्राभिषेक
द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आनंद अस्पताल के पास दामोदर कॉलोनी पर सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। बंगलुरू से आए पंडित और साध्वी के द्वारा पूजन संपन्न कराया गया। वरिष्ठ शिक्षिका विनीता अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को होटल क्रिस्टल पैलेस बाउंडरी रोड में कार्यक्रम होगा। दिल्ली रोड नवीन मंडी स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि झंडा पूजन किया गया। इस दौरान मनोज गुप्ता, रवि रावल, विपिन गोयल आदि मौजूद रहे। कैलाश शिव मंदिर गांधी नगर सूरजकुंड पर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान सुनील दत्त शर्मा, अशोक रस्तोगी ने पूजन किया।
विज्ञापन

- भोला जरूर देगा लेगा नसीब वाला : पंडित अंबुज मिश्रा
- रेलवे रोड श्रीराम संकीर्तन मंदिर में शिव महापुराण कथा हुई। पंडित अंबुज मिश्रा ने जयघोष किया। उन्होंने कहा भोला जरूर देगा लेगा नसीब वाला। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक किया गया। इस दौरान उन्होंने शिवरात्रि का महत्व बताया। ट्रस्ट के महामंत्री ने सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस दौरान डोली गुप्ता, पंडित राजेश पाराशर, नवीना छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कार्तिकेय के जन्म की कथा सुनाई
- माधवपुरम सेक्टर स्थित महाकालेश्वर शिवमंदिर में पंडित ओमप्रकाश शास्त्री ने शिव महापुराण कथा का वर्णन किया। कथा व्यास ने भगवान कार्तिकेय की कथा सुनाई। शिव के पुत्र गणेश और कार्तिकेय के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि कार्तिकेय का जन्म देवताओं की रक्षा के लिए हुआ। तारकासुर वध के विषय में बताया गया। कथा के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed