{"_id":"6818e651e26928d6a8097ef9","slug":"jal-sabha-meerut-news-c-14-1-mrt1007-852621-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसिटी कॉलोनी में जल सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसिटी कॉलोनी में जल सभा
विज्ञापन
सोमवार रात में कंट्रोल रूम का ओचक निरीक्षण करती प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल
सुनील कैथवास
मेरठ|
एनवायरमेंट क्लब ने सनसिटी कॉलोनी में जलसभा आयोजित की। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने जल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जल के महत्व को समझना है और दूसरों को भी समझाना है। बेंगलुरु, चेन्नई व महाराष्ट्र के कई शहरों में गहराते जल संकट और मेरठ के कई ब्लॉक, गांवों में पानी की कमी के बारे में लोगों को बताया गया। लोगों से अपील की गई कि घर में लगे आरओ, एसी से निकलने वाले अनुपयोगी पानी को फेंकने के बजाय उसे एक बर्तन में जमा कर उसका उपयोग पौधों की सिंचाई, घर धोने या साफ सफ़ाई में करें। पाइप की बजाय किसी बाल्टी या अन्य बर्तन में पानी लेकर उस पानी से ही वाहन धोने, कपड़े धोने या सब्ज़ियां धोने का आह्वान भी किया गया। आस पास चलते हुए नलों को बंद करने और यदि किसी के घर में पानी बहता है तो उसे मोटर बंद करने हेतु बताने के लिए ज़रूर गेट खटखटाएं। जल सभा में एक अपील की जितनी आवश्यकता है उतना ही पानी ग्लास में लें| अंत में महिलाओं को जल सहेली और पुरुषों, बच्चों को जल मित्र की उपाधि देकर उन्हें जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। सभी को जल संरक्षण की शपथ भी दिलायी गई।
कार्यक्रम में क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, सचिव राजीव मिश्रा, सुभाष चौहान, लक्ष्य निचंत, प्रियांशु, वंश वशिष्ठ, हिमांशु रावत, अरमान, वंश मित्तल, पूर्व सचिव नीता मिश्रा, सुमन टंडन, उर्मिला राणा, अर्चना, रेणु, चंचल व अन्य लोग शामिल रहे|