फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jal Nigam forgot to dig the road, people are angry

Meerut News: सड़क खोदकर भूला जल निगम, लोगों में नाराजगी

Fri, 08 May 2026 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Jal Nigam forgot to dig the road, people are angry
सरूरपुर। वार्ड आठ निवासी दानिश। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरूरपुर। कस्बा हर्रा के वार्ड 8 में जल निगम की ओर से पाइपलाइन बिछाने के कार्य से लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पाइपलाइन डालने के लिए कई स्थानों पर सड़कें और गलियां खोद दी गई हैं। निर्माण कार्य पूरा न होने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई गलियों में अब तक पानी की सप्लाई भी नहीं पहुंच सकी है। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने वार्ड में जाकर पड़ताल की तो जल निगम के कार्य से स्थानीय लोग संतुष्ट नहीं मिले। मिशन जल शक्ति के तहत कस्बा हर्रा में जल निगम द्वारा पानी का टैंक व पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया है। पाइपलाइन डालने के बाद महीनों बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जहां मरम्मत की गई वह सड़क भी टूटने लगी है। नगर पंचायत बने करीब साढ़े बारह वर्ष बीत चुके हैं। इससे पहले क्षेत्र में खड़ंजे वाली गलियां और पानी की व्यवस्था के लिए सरकारी हैंडपंप ही सहारा हुआ करते थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत बनने के बाद लोगों को बेहतर सड़क और पेयजल व्यवस्था की उम्मीद जगी थी लेकिन आज भी वार्ड आठ के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कुछ लोग निजी मोटर और हैंडपंप के जरिए पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान...
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता का कहना है कि जल निगम को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया है। जल्दी समस्या का समाधान किया जाएगा।
---------

सभासद पति इमरान ने बताया कि सड़क खोदने के बाद उसे दोबारा ठीक नहीं कराया गया। रात के समय गड्ढों में गिरने का खतरा बना रहता है। कई बार ठेकेदार से व जल निगम के जेई से शिकायत पर भी समाधान नहीं हुआ।



स्थानीय निवासी दानिश ने कहा कि पानी की लाइन उनके मोहल्ले तक नहीं पहुंची है। जिससे रोजाना पानी भरने के लिए दूर जाना पड़ता है।


इरशाद का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद विकास की उम्मीद थी लेकिन हालत पहले जैसी ही बनी हुई है। गलियों में टूटी सड़क और अधूरा कार्य लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।

सरूरपुर। वार्ड आठ निवासी दानिश। संवाद

सरूरपुर। वार्ड आठ निवासी दानिश। संवाद

सरूरपुर। वार्ड आठ निवासी दानिश। संवाद

सरूरपुर। वार्ड आठ निवासी दानिश। संवाद

सरूरपुर। वार्ड आठ निवासी दानिश। संवाद

सरूरपुर। वार्ड आठ निवासी दानिश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed