फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jal Nigam contractor left the road after digging, shopkeepers worried

Meerut News: जल निगम के ठेकेदार ने सड़क खोदकर छोड़ी, दुकानदार परेशान

Fri, 26 Dec 2025 08:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Jal Nigam contractor left the road after digging, shopkeepers worried
सरधना। कस्बे के रामलीला मैदान के पास जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदने के कारण आवा
रामलीला मैदान के पास सड़क खोदने से आवागमन ठप, व्यापारियों में परेशानियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के रामलीला मैदान के पास जल निगम के ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। बीते कई दिनों से लोग और वाहन सड़क पर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे आसपास के व्यापारियों का कामकाज भी बाधित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार कस्बे में पिछले डेढ़ वर्ष से हर घर तक जल मिशन योजना के तहत पाइपलाइन डाली जा रही है। गत बुधवार को भी ठेकेदार ने रामलीला मैदान के पास सड़क खोद दी और उसे वैसे ही छोड़ दिया। इससे बाजार का मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन

व्यापारी राज गुप्ता, अंकित त्यागी, सुभाष, पंकज, महेश आदि ने बताया कि सड़क की खोदाई के कारण ग्राहकों की संख्या घट गई है और दिनभर धूल और कीचड़ के कारण दुकानदारी करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने नगर पालिका में शिकायत कर सड़क ठीक कराने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि जल निगम को ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही सड़क को ठीक कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed