फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jain samaaj mahila sanghathan news

Meerut News: महारानी अबक्का के नाम पर होगा जैन महिला सम्मेलन

Sat, 12 Sep 2026 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
jain samaaj mahila sanghathan news
27 सितंबर को महावीर जयंती भवन में जुटेंगी हजारों महिलाएं
विज्ञापन

जैन समाज की राजनीति में भागीदारी और तीर्थों की सुरक्षा पर होगा मंथन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन ऋतुराज ने घोषणा की है। 27 सितंबर को महावीर जयंती भवन, शारदा रोड पर महारानी अबक्का चोयता महिला सम्मेलन आयोजित होगा। यह सम्मेलन आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में किया जाएगा।
सम्मेलन में मेरठ के साथ बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, सरधना, हापुड़, बुलंदशहर और मोदीनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। शनिवार को जैन धर्मशाला रेलवे रोड पर सम्मेलन की तैयारी के लिए एक लेखा बैठक हुई। मुख्य अतिथि वीर सुरेश जैन ऋतुराज ने महारानी अबक्का को जैन समाज की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी बताया। उन्होंने लंबे समय तक पुर्तगालियों के खिलाफ संघर्ष किया था। उनकी वीरता से प्रेरणा लेकर जैन समाज की महिलाओं को एकजुट होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्हें राजनीतिक दलों को नारी शक्ति का अहसास कराना चाहिए।
विज्ञापन

सम्मेलन के उद्देश्य और तैयारियां
सम्मेलन में जैन समाज की राजनीति में भागीदारी पर गंभीर मंथन होगा। जैन तीर्थों की सुरक्षा और समाज के अस्तित्व से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में शाखा अध्यक्ष रश्मि जैन, मंत्री सपना जैन और कार्यक्रम अध्यक्ष वीर प्रभाष जैन ने तैयारियों की जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन अधिवक्ता और क्षेत्रीय मंत्री वीरा राखी जैन ने सम्मेलन को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed