फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Almighty is capable of doing everything: Saurabh Sagar

परमात्मा सब कुछ करने में सक्षम : सौरभ सागर

Sat, 12 Sep 2026 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
The Almighty is capable of doing everything: Saurabh Sagar
-- जैन बोर्डिंग हाउस में हुए आचार्य के प्रवचन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में शनिवार को आचार्य सौरभ सागर के मंगल प्रवचन हुए। दोपहर तीन बजे शंका समाधान और शाम को गुरु भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आचार्य की चरण वंदना की।
प्रवचन में आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि परमात्मा में ऐसी योग्यता होती है कि वह सब कुछ कर सकते है। परमात्मा जो करते हैं वह प्राकृतिक रूप से होता है। जबकि मनुष्य को कार्य करने के लिए प्रयास करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इच्छा होने पर राग द्वेष उत्पन्न होता है। मनुष्य अच्छा, बुरा, कम, ज्यादा जैसी भावनाओं में उलझ जाता है। परमात्मा रागद्वेष से रहित होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गन्ने में मिठास प्राकृतिक होती है जबकि जलेबी में चीनी डालकर मिठास पैदा की जाती है। इसी तरह परमात्मा की योग्यता और उनके गुण स्वाभाविक हैं। बिन मांगे सब कुछ मिल जाना और अपने आप सब कुछ हो जाना परमात्मा का गुण है। ऐसे जिनेंद्र परमात्मा में जीव का संपूर्ण अस्तित्व, चेतना और संपूर्ण ब्रह्मांड समाहित है। ऐसे जिनेंद्र प्रभु को बार-बार नमन और वंदन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री पुष्प वर्षा योग समिति मेरठ महानगर के चेयरमैन सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 13 सितंबर को आचार्य सौरभ सागर महाराज का महावीर जयंती भवन शारदा रोड में भव्य मंगल प्रवेश होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन, हंस कुमार जैन, प्रेम चंद जैन, अनिल जैन कक्कू, राकेश जैन, रितेश जैन, अनिल जैन, प्रमोद जैन, श्रीकिशन जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed