फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jain community mobilized against former BJP MP

Meerut News: भाजपा के पूर्व सांसद के खिलाफ लामबंद हुआ जैन समाज

Sun, 05 Nov 2023 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jain community mobilized against former BJP MP
मेरठ। जैन तीर्थ गिरनार पर जैन मुनियों और समाज के प्रतिष्ठित कलाकारों पर केस दर्ज करने के मामले में पूर्व सांसद महेश गिरी के विरुद्ध मेरठ का जैन समाज लामबद्ध हो गया है। इसके लिए गिरनार मुक्ति आंदोलन समिति गठित की गई है। इसके साथ ही निर्णय हुआ कि सोमवार दोपहर समाज का प्रतिनिधिमंडल बेगमपुल स्थित पुलिस चौकी पर धरना देगा और ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन

थापरनगर में दिनेश चंद जैन की अध्यक्षता में जैन मंदिर में बैठक हुई। इसमें मेरठ के कवि सौरभ जैन सुमन ने इस निर्णय की जानकारी दी। आरोप है कि महेश गिरी ने जैन श्रद्धालुओं की यात्रा में विघ्न डालने, उनके साथ दुर्व्यवहार करने, अर्घ्य न चढ़ाने, जयघोष न करने जैसी बातें कहीं हैं। उनका एक वीडियो भीसामने आया, जिसमें उन्होंने गुजराती भाषा में नागा बाबा के बारे में विवादित बातें कहीं हैं। समाजसेवी सुदीप जैन ने भी इस मामले पर रोष जताया है।
विज्ञापन

इस मामले में सकल जैन समाज के प्रतिनिधि थापरनगर जैन मंदिर में इकट्ठा हुए और निर्णय लिया कि छह नवंबर को बेगमपुल स्थित पुलिस चौकी पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान गिरनार मुक्ति आंदोलन समिति का गठन किया गया। इस समिति की बागडोर सुदीप जैन को सौंपी गई। उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में सुनील जैन प्रवक्ता, विनेश जैन, अनुज जैन, डॉ सुनील जैन, पारस जैन, कवि सौरभ जैन सुमन, अनिल जैन आदि बड़ी संख्या में जैन समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed