फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jain community has always been at the forefront of the country's development: Kapil Dev

जैन समाज देश के विकास में सदैव अग्रणी : कपिल देव

Sat, 06 Dec 2025 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
Jain community has always been at the forefront of the country's development: Kapil Dev
- पंचकल्याणक महामहोत्सव में राज्यमंत्री ने लिया मुनि से आशीर्वाद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में पंचकल्याणक महामहोत्सव के दूसरे दिन भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में सोधर्म इंद्र द्वारा पांडुक शिला पर श्रीजी को विराजमान कर अभिषेक और पूजन किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को साधु सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने उपाध्याय वृषभानंद मुनि के चरणों में पद प्रक्षालन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि जैन समाज देश के विकास में सदैव अग्रणी रहा है। यह समाज हमेशा सेवा कार्यों में आगे रहा है। उन्होंने मंच से ही नवकार महामंत्र का उच्चारण कर सभी को भावविभोर कर दिया। उनके साथ भाजपा नेता विशाल गर्ग भी रहे।
विज्ञापन

मुख्य प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार निशांत और नमन का भी कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। प्रतिष्ठाचार्य के निर्देशन में विधिविधान से पूजन क्रियाएं हुईं। कार्यक्रम में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष ऋतुराज जैन सहित समस्त सदस्य सक्रिय रहे। इस अवसर पर प्रदीप जैन, दीपक जैन, ऋषभ जैन, अजय जैन, आलोक जैन, विपिन जैन, संजय जैन, कलश अभिनव जैन, संजीव जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा
शाम के सत्र में कमला नगर पाठशाला के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मंगल आरती, शास्त्र सभा, इंद्र दरबार, तत्व चर्चा, कुबेर इंद्र द्वारा रत्नवृष्टि, माता मरुदेवी के सोलह स्वप्न दर्शन तथा गर्भकल्याणक की समस्त धार्मिक क्रियाएं भक्तिभाव से संपन्न हुईं। गीत संगीत और नृत्य के माध्यम से गर्भकल्याणक का जीवंत चित्रण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed