फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jaharveer Baba's 'Chhadi Yatra' taken out in Panchi accompanied by a musical band.

Meerut News: पांची में बैंडबाजों के साथ निकाली जाहरवीर बाबा की छड़ी यात्रा

Fri, 18 Sep 2026 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Jaharveer Baba's 'Chhadi Yatra' taken out in Panchi accompanied by a musical band.
गांव पांची में छड़ी यात्रा में शामिल श्रद्धालु (संवाद)
- सप्तमी पर गांव में भ्रमण कर मंदिर पहुंची निशान यात्रा, अष्टमी को जागरण और नवमी को होगा भंडारा, लगेगा मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव पांची में श्री सतगुरु गोरखनाथ व जाहरवीर बाबा मंदिर में शुक्रवार को भादो माह की सप्तमी पर होने वाले तीन दिवसीय तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ शुक्रवार को गांव में निशान यात्रा और शोभायात्रा से हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ सपा नेता ओमपाल गुर्जर ने फीता काटकर किया। इसके बाद बैंडबाजों के साथ पूरे गांव में छड़ी (निशान) यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में सबसे आगे बाबा के भक्त मार्ग पर झाड़ू लगाते चल रहे थे। उनके पीछे बाबा के निशान को लेकर भक्त जयकारे लगाते हुए बढ़ रहे थे, जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया। भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न यात्रा हुई। शनिवार को अष्टमी पर रात्रि जागरण और नवमी पर मंदिर परिसर में मेले के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ छड़ी यात्रा में भाग लिया। बैंडबाजों के साथ निकली यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु बाबा जाहरवीर के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। गांव का भ्रमण पूरा करने के बाद यात्रा मंदिर परिसर में पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर संस्थापक बलवंती देवी सैनी ने बताया कि शनिवार को अष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। नवमी के दिन मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की जाएगी।

छड़ी यात्रा में मांगेराम गुर्जर, प्रवेश त्यागी, लीलू प्रजापति, दिनेश सैनी, लीलू त्यागी, मंगल सेन, संजय त्यागी, पवन कश्यप, विवेक त्यागी, राजकिशोर सैनी, मनोज सैनी और सुबोध सैनी सहित ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed