फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jabardast saaye se dhimmi sheher ki raftaar

जबर्दस्त साये ने धीमी की शहर की रफ्तार

Sun, 29 Apr 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Apr 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
jabardast saaye se dhimmi sheher ki raftaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को शादी का जबर्दस्त साया था। शहर के अधिकांश विवाह मंडप बुक थे। रात को चढ़त का दौर चला तो शहर में रुक रुक कर कई बार जाम के हालात बने । 
विज्ञापन

शनिवार को इस सीजन का बड़ा साया था। शहर के अधिकांश विवाह मंडप तो बुक थे ही । गली मोहल्लों के ग्राउंड भी भी कई शादियां हुई। जिस कारण शनिवार को वाहनों की संख्या बढ़ गई। सुबह के वक्त भी शहर में रुक रुक कर जाम लगा। रात को चढ़त का दौर शुरू होने पर स्थित ओर विकट हुई। दरअसल शहर में करीब 250 विवाह मंडप हैं।  इनमें से अधिकांश मुख्य मार्गों पर पड़ते हैं।  शादी में आने वालों के वाहन मंडप के बाहर ही खड़े होते हैं जिस कारण रोड पर कई बार रुक रुक कर जाम की स्थिति बनी। हालांकि मंडलायुक्त की सख्ती के बाद पुलिस कुछ गंभीर हुई जिस कारण दिल्ली रोड पर कई जगह पुलिस सक्रिय नजर आई और लंबा जाम नहीं लगा। 


टोल प्लाजा भी जाम से जूझा
सिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार को शादियों का जबर्दस्त साया होने से वाहनों का दबाव बढ़ गया जिससे वहां जाम लग गया। उधर दौराला पुलिस द्वारा दोपहर में एक वीआईपी गाड़ी को निकालने के लिए चार नंबर लेन को बंद कर दिया गया। जिस कारण करीब 20 मिनट तक यह लेन बंद रही तो जाम का और बुरा हाल हो गया। इस दौरान मेरठ की ओर से भगवती कॉलेज तक वाहनों की लाइन लग गई। इस कारण जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed