{"_id":"5793b88a4f1c1b247cc4c0a3","slug":"jaaver-me-banega","type":"story","status":"publish","title_hn":" जेवर में ही बनेगा एयरपोर्ट: डॉ. महेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर में ही बनेगा एयरपोर्ट: डॉ. महेश शर्मा
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 24 Jul 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि हवाई अड्डा जेवर में ही बनेगा। उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि मेरठ में हवाई अड्डे की संभावनाएं धूमिल हैं।
एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में आए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने विकास के संबंध में बात की। कहा कि विकास हो रहा है। हवाई अड्डे तक डेवलप हो रहे हैं। जेवर में एयरपोर्ट का प्रस्ताव उन्होंने उड्डयन मंत्री रहते हुए तैयार कराया और अब रक्षामंत्रालय ने भी उसे हरी झंडी दे दी है। इस दौरान उन्होंने कानपुर और आगरा का भी नाम लिया पर हवाई अड्डे के लिए मेरठ का जिक्र भी नहीं किया। इसे मेरठ के लिए झटका माना जा रहा है।
विदित हो कि यहां के हवाई अड्डे का प्रस्ताव अटका नजर आ रहा है। प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग ने मेरठ को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल मेरठ, मुरादाबाद और फैजाबाद में हवाई पट्टी के विकास के लिए 182.58 करोड़ रुपये सरकार ने सुरक्षित रखे थे। इन तीनों ही शहरों की रकम कानपुर और आगरा में वायुसेना के एयरपोर्ट पर सिविल एंकलेव के निर्माण के लिए भूमि खरीदने को ट्रांसफर कर दी है। मेरठ का 29 करोड़ 91 लाख 82 हजार रुपया कानपुर को गया है।