Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jaan Mohammad Suicide: 'All five daughters are my life, wife has troubled me', consumed poison

जान मोहम्मद सुसाइड: 'पांचों बेटियां मेरी जिंदगी, पत्नी ने कर दिया परेशान', वीडियो में दर्द बयां कर खा लिया जहर

Fri, 12 Sep 2025 12:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 12 Sep 2025 12:37 AM IST
सार

Meerut News: जान मोहम्मद ने वीडियो में बताया कि उसकी पत्नी बहुत अच्छी थी। मगर शादी के 20 साल बाद वह मायके वालों के कहने में आ गई। उसका मकान अपने नाम कराने की जिद पर अड़ी थी। ऐसा न करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। 

विज्ञापन
Jaan Mohammad Suicide: 'All five daughters are my life, wife has troubled me', consumed poison
जान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के सोहेल गार्डन में बृहस्पतिवार सुबह जान मोहम्मद (40) ने वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों के जुल्म बयां किए और जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। मकान अपने नाम कराने की जिद पर अड़ी पत्नी शहनाज दो सप्ताह से मायके में रह रही थी। इसी विवाद में तीन माह पूर्व उसने तेजाब भी पी लिया था। आरोप है कि अब ससुराल वाले जान मोहम्मद को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। जान मोहम्मद के भाई ने अपनी भाभी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जान मोहम्मद की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व मुरादनगर के जलालाबाद निवासी शहनाज से हुई थी। दोनों की पांच बेटियां हुईं। बड़ी बेटी लायबा (18), मनतशा (14), आफरीन (9), ऐना (5) और इनायत (4) हैं। जान मोहम्मद होटल में खाना बनाने का काम करता था। वह पहले टेंपो चलाता था। पुलिस के अनुसार जान मोहम्मद का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते 28 अगस्त को शहनाज अपने मायके चली गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले जान मोहम्मद को रोजाना झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इसे लेकर जान मोहम्मद काफी परेशान चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। वह उल्टी करने लगा। यह देखकर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने बताया कि जान मोहम्मद ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

भाई आस मोहम्मद ने जान मोहम्मद की पत्नी शहनाज, सास अहमद निशा, साले इसरार, शान मोहम्मद, कासिम, कासिफ, साढू सलाउद्दीन व सलमान के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर व वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जान मोहम्मद की पत्नी व ससुराल वालों पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
 

ढाई महीने पहले हुई बड़ी बेटी की शादी
पुलिस के अनुसार जान मोहम्मद ने ढाई माह पूर्व अपनी बड़ी बेटी लायबा की शादी की थी। इससे पहले ही पत्नी से मकान को लेकर विवाद हो गया था। शहनाज मकान नाम करने के लिए कह रही थी। जान मोहम्मद ने मना कर दिया था। इसे लेकर दंपती में विवाद काफी बढ़ गया था। 
 

परिजनों के अनुसार पत्नी व ससुराल वाले जान मोहम्मद को काफी समय से परेशान कर रहे थे। दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी हुई थी लेकिन शहनाज मकान नाम कराने की जिद पर अड़ी रही। उसने तेजाब पी लिया था। वह कई दिन अस्पताल में भर्ती रही थी। बेटी की शादी के दिन भी वह अस्पताल में थी। बेटी को विदा करने के बाद जान मोहम्मद सीधे पत्नी की तीमारदारी के लिए अस्पताल पहुंचा था।
 

पत्नी के इलाज के लिए गिरवी रखा मकान, टेंपो बेचा
जान मोहम्मद ने जहरीला पदार्थ निगलने से पहले तीन वीडियो बनाए। इनमें से एक वीडियो पांच मिनट का और दूसरा चार मिनट 40 सेकेंड का व तीसरा तीन मिनट 40 सेकेंड का है। तीनों वीडियो में जान मोहम्मद रोते हुए कह रहा है कि पत्नी ने 20 साल का साथ छोड़ दिया तो जीने का क्या फायदा। पत्नी के इलाज में अपना मकान गिरवी रख दिया। टेंपो भी बेच दिया। मेरे मरने के बाद मकान अविवाहित चारों बेटियों को मिलना चाहिए। जान मोहम्मद वीडियो में कह रहा है कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था, लेकिन अचानक उसकी पत्नी अपने परिजनों के बहकावे में आकर बदल गई है।


 

अस्पताल में ये दिया बयान
अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उसने बयान दर्ज कराए थे कि खुद तेजाब पीया है। अब अपने भाइयों के साथ मिलकर मुझे झूठे मामले में फंसाना चाहती है। मैं बेगुनाह हूं। मकान इनके नाम कर दूंगा तो अपनी चार बेटियों को क्या दूंगा। मेरे सिवा बेटियों का कोई नहीं है। पत्नी और उसके परिजनों का इस मकान पर कोई अधिकार नहीं है। मैंने जीवन में कभी थाने-चौकी नहीं देखे। पत्नी और उसके परिजनों ने वह भी दिखा दिए। अल्लाह उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। जिसने पति को कुछ नहीं समझा, वह औलाद को क्या समझेगी। उसके इलाज में सब कुछ खत्म हो गया। बड़ी बेटी की शादी बड़ी मुश्किल से आस-पड़ोस के लोगों की मदद से की। अब मेरा जीने का मन नहीं है। मेरी मौत के जिम्मेदार पत्नी और उसके परिजन हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होने के बाद ही उसे सुकून मिलेगा। पीड़ित ने वीडियो में कहा कि वह अपनी बेटियों से बहुत प्यार करता है। लेकिन पत्नी व ससुराल वालों की वजह से वह इस कदम को उठाने के लिए मजबूर है।

ये भी देखें...
Meerut: कबाड़ी में जिस्मफरोशी फिर शुरू, 21 लड़कियों के साथ पांच दलाल और कोठा संचालिक गिरफ्तार    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed